Sunday, April 19, 2026
Newspaper and Magzine


सट्टा खाईवाली करते एक आरोपी गिरफ्तार. दाव पर लगी 1050 रूपए की नकदी बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at October 16, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 16 अक्तूबर 2023, तहसील कैंप पुलिस ने देशराज कॉलोनी में सट्टा खाईवाली कर रहे एक युवक को दाव पर लगी 1050 रूपए की नकदी सहित गिरफ्तार किया।

थाना तहसील कैंप प्रभारी इंस्पेक्टर फुल कुमार ने बताया कि थाना तहसील कैंप पुलिस की एक टीम रविवार को गश्त के दौरान देशराज कॉलोनी में मौजूद थी। इसी दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली कि कॉलोनी में शमशान घाट वाली गली में एक युवक अवैध रूप से सट्टा खाईवाली कर रहा है। सूचना को पुख्ता मानते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और टीम में तैनात ईएचसी सीताराम को सिविल पाश्चात में कर 20 रूपए का नोट देकर युवक के पास भेजा। टीम ने ईएचसी सीताराम की तरफ से इशारा मिलते ही दबिश देकर आरोपी को रंगे हाथ काबू किया। मौके पर आरोपी के कब्जे से सट्टे के नंबरों की पर्ची व दाव पर लगी 1050 रूपए की नकदी बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान शैंकी पुत्र प्रवीन निवासी भगत नगर तहसील कैंप के रूप में बताई। आरोपी के खिलाफ थाना तहसील कैंप में गेम्बलिग एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाही अमल में लाई गई।

Comments