मेरा पानी-मेरी विरासत योजना के बारे किसानों को करें ज्यादा से ज्यादा जागरुक
-अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉक्टर सुमिता मिश्रा ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से दिए निर्देश
BOL PANIPAT , 23 जून। कृषि विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी जिलों के उपायुक्तों व कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि कृषि विभाग द्वारा प्रदेश के किसानों के हित के लिए प्रदेश व केन्द्र सरकार द्वारा विभिन्न योजनाएं शुरु की गई है। इसलिए इन योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा किसानों को लाभ मिलना चाहिए।
उन्होंने कहा कि गिरते भू-जल स्तर के प्रति सजग रहते हुए किसानों को मेरा पानी-मेरी विरासत योजना के माध्यम से कम मात्रा में पानी लेने वाली फसलों की बिजाई करने के लिए जागरुक करें। उन्होंने कहा कि सीधी बिजाई के लिए ज्यादा से ज्यादा किसानों को जागरूक करें। सीधी बिजाई करने पर किसानों को विभाग द्वारा चार हजार रूपये अनुदान राशि भी दी जाती है।

उपायुक्त सुशील सारवान ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के उपरान्त कृषि विभाग के सभी अधिकारियों तथा कर्मचारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सीधी बिजाई के लिए ज्यादा से ज्यादा किसानों को जागरुक करें। उन्होंने कहा कि फसलों की बुआई से पहले ही विभाग द्वारा किसानों के हित में शुरू की गई योजनाओं के बारे में पहले ही बताया जाए ताकि ज्यादा से ज्यादा किसान उन योजनाओं का लाभ उठा सकें। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा जिला को सीधी बिजाई के लिए 6 हजार एकड़ का टारगेट दिया गया था जिसमें से 4433 एकड़ में सीधी बिजाई के लिए विभाग में रजिस्ट्रेशन हो चुका है। इस आकड़े के साथ 74 प्रतिशत जिले ने अपना टारगेट पूरा कर लिया है। उन्होंने विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि कोल्ड स्टोर लगाने वाले किसानों को मुद्रा लोन में किसी भी प्रकार की समस्या नहीं आनी चाहिए। इस अवसर पर उप कृषि निदेशक डा.वजीर सिंह तथा विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Comments