Wednesday, June 3, 2026
Newspaper and Magzine


चोरी की बाइक सहित आरोपी गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at June 25, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 25 जून 2022, पानीपत, एंटी व्हीकल थेप्ट पुलिस की टीम ने जीटी रोड करहंस मोड़ पर दंबिस देकर एक युवक को चोरी की बाइक सहित गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी की पहचान नफीस पुत्र इकबाल निवासी तितरों सहारनपुर यूपी हाल किरायेदार रतन कॉलोनी घरौंडा करनाल के रूप में हुई।

एंटी व्हीकल थेप्ट इंचार्ज सब-इंस्पेक्टर संदीप ने बताया उनकी एक टीम शुक्रवार साय गश्त के दौरान जीटी रोड पर सिवाह के पास मौजूद थी। टीम को गुप्त सूचना मिली की संद्विगध किस्म का एक बाइक सवार युवक जीटी रोड करहंस मोड़ पर किसी अपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दंबिस देकर बाइक सहित आरोपी युवक को काबू कर गहनता से पुछताछ की तो आरोपी ने उक्त बाइक करीब डेढ़ महीना पहले पावटी सरकारी स्कूल के पास से चोरी करने बारे स्वीकारा। बाइक चोरी की उक्त वारदात बारे थाना समालखा में जयकुमार पुत्र महावीर निवासी देहरा समावखा पानीपत की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।

इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया आरोपी से चोरी की बाइक बरामद कर गहनता से पुछताछ की तो खुलाशा हुआ वह नशा करने का आदि है। नशे की लत पूरी करने के लिए पैसो की जरूरत पड़ी तो बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देना शुरू किया। आरोपी शुक्रवार को चोरीशुदा उक्त बाइक को बेचने के लिए ग्राहक की फिराक में घूम रहा था। पुलिस टीम ने आरोपी नफीस को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

थाना समालखा में जयकुमार निवासी देहरा की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है:

थाना समालखा में जयकुमार पुत्र महवीर निवासी देहरा ने शिकायत देकर बताया था कि वह मेहनत मजदूरी का काम करता है। 4 मई की रात्रि करीब 9:30 बजे वह घर अपनी बाइक पर सवार होकर किसी काम से समालखा जा रहा था। रास्ते में गांव पावटी के पास पहुंचने पर बाइक का तेल खत्म हो गया। बाइक को सरकारी स्कूल के पास खड़ी कर वह पेट्रोल पंप से तेल लेने चला गया। तेल लेकर वापिस आया तो उसकी बाइक नही मिली। अज्ञात चोर बाइक को चोरी कर ले गए। शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ थाना समालखा में आईपीसी की धारा 379 के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments