कार सहित दो नशा तस्कर गिरफ्तार 1 किलो 600 ग्राम चरस बरामद.
बरामद चरस की अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब ढ़ाई लाख रूपए कीमत बताई जा रही है।
BOL PANIPAT: 28 जून 2022, पानीपत, एंटी नारकोटिक्स सैल पुलिस की टीम ने सोमवार साय मिली गुप्त सूचना पर कार्रवाही करते हुए जीटी रोड पर फ्लौरा कट के पास नाकाबंदी कर एक कार सवार दो नशा तस्करों को 1 किलो 600 ग्राम चरस सहित गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। बरामद चरस की अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब ढ़ाई लाख रूपए कीमत बताई जा रही है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान राजेश पुत्र रोहताश व राजेंद्र पुत्र रामदिया निवासी सलीमसर माजरा सोनीपत के रूप में हुई है।
एंटी नारकोटिक्स सैल इंचार्ज सब-इंस्पेक्टर संदीप ने बताया प्रारंम्भिक पूछताछ में आरोपियों से खुलासा हुआ, शार्टकट तरीके से पैसे कमाने की चाहत में दोनो आरोपी हिमाचल प्रदेश के किन्नौर से कम कीमत पर चरस को खरीद कर अपने गांव के आसपास तस्करी करने के लिए लेकर जा रहे थे। मादक पदार्थ तस्करी में संलिप्त आरोपियों के ठिकानों का पता लगाने व काबू करने के लिए पुलिस टीम ने गिरफ्तार दोनो आरोपियों को आज माननीय न्यायालय में पेश किया . आरोपी राजेश को 6 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया और आरोपी राजेंद्र को न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।
एंटी नारकोटिक्स सैल पुलिस की टीम को सोमवार साय गुप्त सूचना मिली थी की राजेश व राजेद्र निवासी सलीमसर माजरा सोनीपत HR 69C-8903 नंबर की डिजायर कार में सवार होकर हिमाचल प्रदेश से आ रहे है जो पानीपत जीटी रोड से होते हुए अपने गांव में जाएगे। दोनो के पास कार में काफी मात्रा में नशीला पदार्थ है। पुलिस टीम ने सूचना को पुख्ता मानकर तुरंत जीटी रोड पर फ्लौरा कट के पास नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहनों पर नजर रखनी शुरू कर दी। कुछ देर बाद उक्त नंबर की डिजायर कार करनाल की तरफ से आती दिखाई दी। पुलिस टीम ने नाके पर कार को रूकवाकर अंदर बैठे युवकों से पूछताछ की तो ड्राईवर सीट पर बैठे युवक ने अपनी पहचान राजेश पुत्र रोहताश व साइड वाली सीट पर बैठे युवक ने राजेंद्र पुत्र रामदिया निवासी सलीमसर माजरा सोनीपत के रूप में बताई। नियमानुसार ड्यूटी मेजिस्ट्रेट की उपस्थिति में कार की तलाशी ली तो ड्राईवर सीट के निचे रखी थेली से चरस बरामद हुई। बरामद चरस का वजन करने पर 1किला 600 ग्राम पाया गया। पुलिस टीम ने बरामद चरस व वारदात में प्रयोग की कार को कब्जा पुलिस में लेकर आरोपियों के खिलाफ थाना औधोगिक सैक्टर 29 में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाही अमल में लाई गई।

Comments