Tuesday, April 28, 2026
Newspaper and Magzine


जल ही जीवन है : प्रवीन जैन

By LALIT SHARMA , in SOCIAL , at July 6, 2022 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : 6 जुलाई दिन , समाज सेवा संगठन की ओर से भावना चौक पर 30 वे प्याऊ का शुभारम्भ मुख्य अतिथि प्रसिद्ध समाज सेवी विजय लक्ष्मी पालीवाल ने नारियल तोड़ कर किया . विजय लक्ष्मी पालीवाल ने कहा गर्मी के मौसम में संगठन प्याऊ लगाकर बहुत ही सराहनीय कार्य कर रहा है सबको संगठन का सहयोग करना चाहिए.

संगठन अध्यक्ष प्रवीन जैन ने बताया कुछ दिन पहले यहां मार्किट से फोन आया था यहाँ पर वाटर कूलर की सख़्त जरूरत है वहाँ पर जाकर देखा यहां पर मार्किट भी है और पूरे दिन यहाँ से टेम्पू मेट्रो रिक्शा रेडे व पैदल राहगीरों का आना जाना लगा रहता है और आस पास में ठंडे पानी की कोई व्यवस्था नहीं है पूरे दिन राहगीरों का आना जाना लगा रहता है और आस पास में लेवर एरिया है मजदूरों के घर में फ्रीज भी नहीं होते गर्मी का प्रकोप बहुत ज्यादा है बार बार प्यास लगती है रिक्शा रेडे चालको को बार बार प्यास लगती है और देवी मन्दिर बरसत रोड और नूर वाला तक कोई भी ठन्डे पानी की व्यवस्था नहीं है और मेन भावना चौक पर प्याऊ लगने से आस पास सभी को ठंडा पानी मिलेगा

यहां पानी की प्याऊ लगते ही राहगीरों व मार्किट वालो को बहुत खुशी हुई जैन ने कहा हर चोक पर ठन्डे पानी की व्यवस्था होनी चाहिये गरीब व्यक्ति 20 रुपये की पानी की बोतल लेकर बार बार पानी नहीं पी सकते आदमी खाने के बिना रह सकता है लेकिन पानी के बिना नहीं रह सकता जल ही जीवन है नर सेवा ही नारायण सेवा है सभी को ठन्डे पानी का फायदा मिलेगा यहाँ पर सबसे बड़ी प्रॉब्लम बिजली पानी की थी यहाँ के m c अनिल बजाज व सुनील गर्ग से बात हुई उन्होंने कहा बिजली हम दे देंगे और पानी की टंकी रखने के लिए साथ मे दुकान की छत पर जगह दिलवा देंगे पानी का कनेक्शन आप करवा कर चोक पर प्याऊ लगवा सकते हो हमने तुरंत फैसला किया और आज 30 वा प्याऊ लगवाया

इस प्याऊ में एक बार में 500 लीटर पानी ठंडा होगा और छत पर 1000 लीटर पानी की टंकी रखी है जितना पानी निकलता जायेगा उतना पानी साथ के साथ आता रहेगा जैन ने कहा पानीपत व आसपास में आगे जहाँ भी वाटर कूलर व प्याऊ की जरूरत हो और बिजली पानी की वयवस्था हो 9812863034 पर सम्पर्क करें वहा पर समाज सैवियो के सहयोग से वाटर कूलर व प्याऊ लगवाने की कोशिश करेंगे जल ही जीवन है यहां पहुंचने पर संगठन अध्यक्ष प्रवीन जैन का कालोनी वासियों ने जबरदस्त स्वागत किया व संगठन का धन्यवाद किया

संगठन मेम्बरों ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया सुनील कुमार गर्ग ने कहा सुना था कोई संगठन है जो एक फोन पर प्याऊ लगा देते है और देख लिया समाज सेवा संगठन ऐसा संगठन है जो मात्र एक फोन करने पर ही प्याऊ लगा दिया जो काम विधायक को करना चाहिए वो काम संगठन कर रहा है संगठन बहुत ही अच्छा काम कर रहा है 4 दिन में ही प्याऊ लगवा दिया सभी को संगठन का सहयोग करना चाहिए जिससे संगठन और ज्यादा समाज सेवा के कार्ये कर सके

अनिल बजाज ने कहा समाज सेवा संगठन गर्मी के मौसम में पब्लिक के लिए वाटर कूलर लगाता है बहुत ही सरहनीय कार्य कर रहा है मोके पर गुलशन कटारिया रमन खुल्लर नरेन्द्र नारंग भूपेन्द्र सिंह सन्त लाल मोंगा अनिल बजाज सुनील कुमार गर्ग संजय अरोड़ा गुलशन बदन सिंह कवर भान ओमपाल तोमर संतोष बिंदल ओमप्रकाश ग्रोवर रामफल पहल कमल धमीजा व आस पास के निवासी मौजूद रहे

Comments