Wednesday, May 20, 2026
Newspaper and Magzine


एसआरपी मंच बच्चों को एक नई पहचान देकर हौसला बढ़ाएगी : संजय अग्रवाल

By LALIT SHARMA , in SOCIAL , at February 5, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आज पानीपत के संजय चौक पर ओपन माइक के कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में पानीपत शहरी विधानसभा से पूर्व प्रत्याशी संजय अग्रवाल वरिष्ठ अतिथि वार्ड नंबर 26 के पार्षद विजय जैन अतिथि रूद्र वेलफेयर सोसाइटी से पंकज शर्मा रहे. ओपन माइक प्रोग्राम का नाम एसआरपी मंच रखा गया है जिसमें जिन बच्चों को कविताएं शायरी कहानी स्टैंड अप कॉमेडी लिखने व करने का शौक है एसआरपी मंच उन बच्चों को एक नई पहचान देकर हौसला बढ़ाएगी. एसआरपी मंच द्वारा उन बच्चों के कंटेंट को रिकॉर्ड करके अपने चैनल के माध्यम से जनता तक पहुंचाने का कार्य करेगा. वहीं कांग्रेस नेता संजय अग्रवाल ने बताया कि पानीपत के युवाओं के लिए यह एक बहुत ही अच्छा कार्य है जो समाज को एक नई दिशा देगा वही इस कार्यक्रम में दूर दूर से आए प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाते हुए कांग्रेसी नेता संजय अग्रवाल ने कहां की आप सभी हमारे देश का आने वाला भविष्य हो आप लोग जितना ही प्रयत्न करते रहोगे सफलता आपको मिलती रहेगी विशिष्ट अतिथि के रूप में आए वार्ड नंबर 26 से पार्षद विजय जैन ने बताया कि इस प्रकार से एक प्लेटफार्म शुरू करना युवाओं के लिए बड़ा ही प्रेरणा स्त्रोत है आने वाले समय में यहां हजारों की संख्या में बच्चे अपनी कला को निखार पाएंगे. वही विजय जैन जी ने बच्चों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि आप सभी नशे की बुरी लत से बच के रहें .आज नशे के कारण हजारों परिवार तबाह हो चुके हैं .आप सभी इस चीज का बचाव अवश्य रखें.
वही सभी अतिथि गणों ने सभी का हौसला बढ़ाते हुए शुभकामनाएं दी. इस मौके पर एसआरपी मंच की पूरी टीम टीम ने मोमेंटो देकर सभी अतिथि गण का अभिवादन किया . जिसने एसआरपी मंच के संस्थापक पंकज कातिया, रमन शायर दमानिया,रितिक जैन, ज्योति क़ादियान, हिमांशु पट्टीकल्याण, अंकित राणा,विवेक शर्मा आदि थे

Comments