अवैध देसी पिस्तौल व एक जिंदा कारतूस सहित आरोपी गिरफ्तार.
BOL PANIPAT : 9 जुलाई 2022, सीआईए-टू पुलिस की टीम ने अवैध देसी पिस्तौल व जिंदा कारतूस सहित एक युवक को चौटाल रोड से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मंदीप पुत्र सुनील निवासी शौदापुर पानीपत के रूप में हुई। आरोपी के खिलाफ थाना औधोगिक सैक्टर 29 में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।
सीआईए-टू प्रभारी इंस्पेक्टर राजपाल सिंह ने बताया शुक्रवार की देर रात उनकी एक टीम नाइट डोमिनेशन के दौरान चौटाला रोड पर गश्त कर रही थी। टीम को इसी दौरान डाडोला चौक की और से एक संद्विगध किस्म का युवक पैदल आते दिखाई दिया। युवक पास आने पर सामने खड़ी पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम ने शक के आधार पर तत्परता से कार्रवाही करते हुए कुछ कदमों पर ही आरोपी युवक को काबू कर तलाशी ली तो पेंट की जेब से अवैध एक देसी पिस्तौल बरामद हुआ। अवैध देसी पिस्तौल को खोलकर जांच की तो एक जिंदा कारतूस मिला। आरोपी की पहचान मंदीप पुत्र सुनील निवासी शौदापुर पानीपत के रूप में हुई। इंस्पेक्टर राजपाल सिंह ने बताया पुछताछ में आरोपी मंदीप से खुलासा हुआ उसने दोस्तों में रौब दिखाने के लिए उक्त अवैध दैसी पिस्तौल व जिंदा कारतूस तीन/चार महीने पहले एक अज्ञात युवक से खरीद था।

Comments