Tuesday, May 12, 2026
Newspaper and Magzine


अटावला गांव में पेट्रोल पंप पर तेल के 2 हजार मांगे तो मालिक के पिता व सेल्समैन के साथ की मारपीट

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at September 17, 2022 Tags: , , , , , ,

वारदात सीसीटीवी में कैद, फैसला न करने पर परिवार को दी जान से मारने की धमकी 

BOL PANIPAT : मतलौडा 17 सितम्बर (कविता), खंड के गांव अटावला में पेट्रोल पंप पर तेल के पैसे मांगने पर पेट्रोल पंप मालिक के पिता व सेल्समैन के साथ मारपीट की। आरोपी केबिन के अंदर गल्ले से 20  हजार रुपए भी उठा ले गए। दिनेश कुमार वासी अटावला ने मतलौडा पुलिस को दी शिकायत में बताया की उसका गांव अटावला में ही ओम शिव गोरक्ष के नाम से पेट्रोल पंप है। बीते शुक्रवार को वह किसी काम से बाहर गया था। पेट्रोल पंप पर उसका पिता धूप सिंह व सेल्समैन सोमबीर वासी सींक मौजूद थे। शाम करीब साढ़े 7 बजे दिल्ली नंबर की  अल्टॉस कार आई। जिसमें गांव के ही संजू ,कुलदीप ,मंजीत, सन्नी व 2 अन्य युवक सवार थे। बदमाशों ने सेल्समैन से उधार में पेट्रोल  डालने के लिए कहा तो उसने मना। 

जिसके बाद सभी युवक कार से नीचे उत्तर औए और सेल्समैन के साथ मारपीट करने लगे। जब उसके पिता धूप सिंह ने इसका विरोध किया तो बदमाशों ने उसके साथ भी मारपीट की। इसके बाद बदमाश मैनेजर के कमरे में घुस गए और काउंटर के गल्ले से संजू ने 20 हजार रुपए निकाल लिए और फरार हो गए। दिनेश ने बताया की वारदात के बाद बदमाश लगातार फैसला करने का दबाव बना रहे है। फैसला न करने पर परिवार को जान मारने की धमकी दे रहे है। जांच अधिकारी एएसआई नरेश ने बताया की शिकायत के आधार पर 6 के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी  गई है। 

Comments