Wednesday, April 29, 2026
Newspaper and Magzine


चंडीगढ़ में हरियाणा को नया विधान सभा भवन निर्माण के भूमि आबंटन लिए केंद्रीय गृह मंत्री का आभार: अर्चना

By LALIT SHARMA , in Politics , at July 12, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 12 जुलाई, संघ शासित क्षेत्र चंडीगढ़ में हरियाणा के नए विधानसभा भवन के लिए भूमि आवंटन को केंद्र सरकार की मंजूरी हरियाणा के लिए सुखद समाचार है। वर्तमान विधानसभा भवन में जगह की कमी के कारण विधायी और प्रशासनिक कार्यों में आने वाली दिक्कत नवीन भवन के निर्माण के साथ समाप्त हो जाएगी। भारतीय जनता पार्टी की जिला अध्यक्ष डॉ. अर्चना ने यहां जारी एक विज्ञप्ति में इस संबंध में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा जयपुर में इस संबंध में की गई घोषणा का स्वागत करते हुए यह टिप्पणी की। उन्होंने इस सौगात के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया । साथ अथक प्रयासों के लिए मुख्य मंत्री मनोहर लाल व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चन्द गुप्ता का भी आभार व्यक्त किया। उल्लेखनीय है कि उत्तर क्षेत्रीय परिषद की बैठक के दौरान मंत्री अमित शाह ने हरियाणा के अलग विधानसभा भवन के लिए चंडीगढ़ में भूमि आवंटन की घोषणा की। सरकार मुख्यमंत्री मनोहर लाल और विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता के नेतृत्व में पिछले कई माह से जद्दोजहद कर रहे थे।

भाजपा जिला डॉ अर्चना गुप्ता ने विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता के हवाले से बताया कि वर्तमान विधानसभा भवन में हरियाणा के पास 90 से अधिक विधायकों के बैठने के लिए स्थान नहीं है। प्रतिपक्ष के नेता के लिए बनाया गया कार्यालय भी उनके पद की गरिमा के अनुरूप नहीं है । इसी प्रकार उप मुख्यमंत्री को छोड़कर किसी भी अन्य मंत्री के लिए सत्र के दौरान विधानसभा भवन में कार्य निस्तारण के लिए कार्यालय हेतु स्थान उपलब्ध नहीं। विधानसभा की विभिन्न कमेटियों के अध्यक्ष भी बिना कार्यालय के ही अपना कार्य कर रहे हैं। 2026 में प्रस्तावित परिसीमन के बाद विधायकों की संख्या लगभग 115 हो सकती है। इस स्थिति को देखते हुए विधानसभा अध्यक्ष और मुख्यमंत्री दोनों ने भवन के निर्माण का मामला गृहमंत्री के समक्ष उठाया था। उपराष्ट्रपति और लोकसभा अध्यक्ष के समक्ष भी इस संबंध में आवश्यक पैरवी की गई। डा अर्चना ने बताया कि चंडीगढ़ प्रशासन की तरफ से नई इमारत के लिए स्थान प्रस्तावित किए गए थे उनमें से आईटी पार्क के निकट स्थान को लेकर सहमति बन रही है।

डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि नया विधानसभा भवन 2 वर्ष से कम की अवधि में बनकर तैयार हो, राज्य सरकार इसके लिए पुरजोर प्रयास करेगी। यह भवन अत्याधुनिक सुविधाओं से संपन्न हो और हाल ही में बने नए विधानसभा भवनों के अध्ययन के उपरांत इसे दूरगामी दृष्टि के साथ तैयार किया जाए, इसके लिए संबंधित पक्षों द्वारा मंथन की प्रक्रिया पहले से ही प्रारंभ कर दी गई है। उन्होंने कहा कि सभा की वर्तमान इमारत में हरियाणा का हिस्सा हरियाणा के पास ही रहेगा और उसका उपयोग भी हरियाणा विधानसभा की विभिन्न गतिविधियों के लिए किया जाता रहेगा।

Comments