Saturday, April 25, 2026
Newspaper and Magzine


करीब 5 घंटे 20 एकड खडी फसल में सर्च अभियान चलाया.नही लगा तेदुएं का कोई सुराग

By LALIT SHARMA , in Uncategorized , at July 12, 2022 Tags: , , , , , ,

BOL PANIPAT : सनौली( प्रीति शर्मा ) : गांव रिसपुर में यमुना बांध के अंदर खेतों में मिले तेंदुए का दुसरे दिन भी कोई सुराग नही मिला है। मंगलवार को वन विभाग की टीम करीब 5 घंटे करीब 20 एकड खडी फसल में सर्च अभियान चलाया, लेकिन तेंदुए का अभी कोई अता-पता नही है। टीम द्वारा लगाया गया पिंजरा भी ऐसे ही तेंदुए के फंसने की राह देख रहा है। वाइल्ड लाइफ निरिक्षक कृष्ण कुमार ने बताया कि कडी मशक्त के उपरांत भी तेदुएं का कोई सुराग नही लगा है।

तेंदुए को पकडने के लिए जाल लगा रख है और पूरी रात उनके साथ टीम सदस्य सोनू, बलराज, मुनीराम, प्रताप आदि निगरानी रखे हुए थे। तेंदुए का कोई अता पता नही है। सुबह उन्होने करीब 5 घंटे तक करीब 20 एकड खडी फसल में भी सर्च अभियान चलाया है। अभी तक कोई सुराग नही लग पाया है। गौरतलब है कि सोमवार को रिसपुर गांव के किसान मोहकम पुत्र धूमसिंह अपने यमुना बांध के अंदर अपने खेत में पानी चला रहा था जैसे ही वो नाका फैरने के लिए ईख के खेत में गया तो उसकी नजर तेंदुए पर पड़ी जिससे देखकर अचानक उसका पैर फिसल गया और वो चिल्लाने लगा तो उसकी आवाज सुनकर तेंदुआ ईख के खेत की तरफ भाग गया।

जिसकी सुचना किसान ने दुसरे किसान कृष्ण को दी। कृष्ण ने ग्रामीणों को इसके बारे में बताया था। सुचना मिलते ही भारी सख्यां में ग्रामीण लाठी-डंडों के साथ खेत में पहुंचे थे और प्रशासन को इसके बारे में अवगत कराया था। सुचना मिलते ही तहसीलदार बापौली, वन रैजर अधिकारी विरेन्द्र सिहं व सनौली खुर्द थाना प्रभारी जगजीत सिहं टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे और रैस्क्यू किया लेकिन कोई सुराग नही लगा। वन विभाग की टीम ने तेंदुए को पकड़ने के लिए जाल लगा दिया था और वन विभाग की एक टीम रात को निगरानी कर रही थी और मंगलवार को उसने सर्च अभियान भी चलाया, लेकिन कोई सुराग नही लगा।

Comments