Thursday, April 16, 2026
Newspaper and Magzine


रिटायर कर्मचारी संघ ने सीएमओ को ज्ञापन सौंपा

By LALIT SHARMA , in Uncategorized , at September 19, 2022 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : पानीपत आज रिटायर कर्मचारी संघ ने राज्य कमेटी फैसले के मुताबिक जनता की मांगों को लेकर सीएमओ और डिस्टिक एजुकेशन ऑफीसर (DEO )को ज्ञापन देना था हमने 10:00 से 12:00 तक धरना दिया वहीं हमने सीएमओ को पूरे विषय से अवगत करवाया था हमने पूरे मामले को लेकर पहले ही नोटिस दिया था लेकिन सीएमओ नीचे नहीं पहुंचे जिस वजह से उनके ऑफिस आकर ही हम को ज्ञापन देना पड़ा।
स्वास्थ्य सेवाएं मुफ्त दी जाए
डॉक्टरों के रिक्त पद भरे जाएं।
सभी जगह हर प्रकार की दवाइयां उपलब्ध कराई जाए।
सभी उपकरण उपलब्ध कराए जाएं।
बलवान सिंह रिटायर्ड कर्मचारी संघ प्रधान पानीपत इन मांगों को उठाते हुए ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन से संबंधित सीएमओ डॉक्टर जयंत आहूजा ने जानकारी देते हुए कहा कि रिटायर सर्व कर्मचारी संघ का जो ज्ञापन है जो भी उन्होंने मांगे रखी है उनको मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

Comments