Thursday, April 30, 2026
Newspaper and Magzine


नशे के आदी युवक ने तेजधार हथियार से सो रही पत्नी को मौत के घाट उतारा. 

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at July 12, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT :सनौली (प्रीति शर्मा)  : धनसौली गांव में नशे के आदी युवक ने तेजधार हथियार से बाहर घर के आंगन में पास में ही दुसरी चारपाई पर सो रही पत्नी को तेजधार हथियार से हमला मौत के घाट उतार दिया। सुचना मिलते ही डीएसपी समालखा व सनौली खुर्द थाना पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया गया।

जानकारी अनुसार धनसौली गांव निवासी 50 वर्षीय मेजर पुत्र धनपत शराब का आदी है, अत्याधिक शराब पीता है। अक्सर पति-पत्नी के बीच शराब को लेकर झगडा होता रहता था। मंगलवार का अत्याधिक शराब पीता है। सोमवार रात को अत्याधिक शराब पीने के कारण पति पत्नी के बीच कहासुनी हुई तो पति मेजर ने कहा कि आज वो उसे जान से मार देगा। रोजाना की तरह वो बाहर आंगन में अपने पति के साथ वाली चारपाई पर सो गई।

मेजर की मां व बेटा प्रिंस अंदर कमरे में सो रहे थे। मंगलवार सुबह करीब 2:30 पर आरोपी मेजर ने पास में ही सो रही अपनी पत्नी बबीता (46) की गर्दन पर तेजधार हथियार (फावड़ा) से हमला किया। आरोपी ने एक से ज्यादा बार वार किए, जिससे बबीता की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी ने इसकी सुचना अपनी मां व बेटे को भी दी कि उसने आज काम तमाम कर दिया है। सूचना मिलते ही मेजर की मां ने परिवार के अन्य सदस्यों को अवगत कराया। और बेटे प्रिंस ने पुलिस को सूचना दी। सुचना मिलने के बाद सनौली खुर्द थाना पुलिस मौके पर पहुंची और उच्चाधिकारीयों को अवगत कराया।

डीएसपी समालखा प्रदीप कुमार भी वारदात की सुचना मिलते ही घटना स्थल पर पंहुचे। ग्रामीणों ने बताया कि मौके पर मौजूद आरोपी मेजर को पुलिस ने अपने साथ ले गई और एफएसएल टीम को सूचित किया। सुचना मिलने के उपरांत एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंचकर नमूने लिए। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया। आरोपी तीन बच्चों को पिता है। दो बडी बेटियों की शादी हो चुकी है, छोटा बेटा प्रिंस 12 कक्षा का छात्र है।
धनसौली गांव निवासी आरोपी मेजर नशे का इतना आदि है कि वो सुबह से लेकर शाम तक शराब पीता रहता था। अत्याधिक शराब पीने के चलते उसके घर पर अकसर झगड़ा रहता है। बीती रात भी शराब पीने को लेकर ही दंपति की कहासुनी हुई थी।
इस विषय में सनौली खुर्द थाना प्रभारी जगजीत सिहं का कहना है कि मृतका के शव का पोस्टमार्टम करवा रहे है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Comments