Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


अवैध रूप से शराब बेच रहे अलग अलग स्थान से तीन आरोपी गिरफ्तार. 31 बोतल अवैध शराब बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at July 22, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 22 जुलाई 2023, पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत के मार्गदर्शन में जिला पुलिस द्वारा अवैध शराब व मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगा आरोपियों की धरपकड़ के लिए स्पेशल अभियान चलाया हुआ है। अभियान के तहत जिला पुलिस की विभिन्न टीमों ने शुक्रवार को अलग अलग स्थान पर दंबिश देकर अवैध रूप से शराब बेच रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 31 बोतल अवैध देसी शराब बरामद की गई।

एएसपी मयंक मिश्रा ने बताया कि थाना औद्योगिक सेक्टर 29 पुलिस की टीम को शुक्रवार को गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली की सेक्टर 29 में कपूर फैक्टरी के नजदीक ग्रीन बेल्ट पर चाय के खोखे के सामने एक युवक अवैध रूप से शराब बेच रहा है। पुलिस टीम ने तुरंत मौक पर दबिश देकर अवैध रूप से शराब बेच रहे आरोपी बृजेश पुत्र उदल सिंह निवासी नूरपुरगढ़ी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 41 पव्वे अवैध देसी शराब मार्का रसीला संतरा बरामद की।
इसी प्रकार थाना किला पुलिस की टीम ने जगदीश नगर में जुता फैक्टरी के नजदीक दुकान में अवैध रूप से शराब बेच रहे आरोपी भानू प्रताप पुत्र फुलचंद निवासी मंसेपुर गाजीपुर यूपी हाल किरायेदार जगदीश नगर को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 5 बौतल, 9 अध्धे, 6 पव्वे अवैध देसी शराब मार्का रसीला संतरा बरामद की गई।
इसी प्रकार थाना बापोली पुलिस की टीम ने भलौर मोड़ पर अवैध सहित आरोपी जोगिंद्र पुत्र रायसिंह निवासी शहर मालपुर को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 10 बौतल अवैध देसी शराब बरामद की गई।

एएसपी मयंक मिश्रा ने बताया कि बरामद अवैध शराब को कब्जा पुलिस में लेकर पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के खिलाफ संबंधित थाना में एक्साइज एक्ट के तहत मुकदमें दर्ज कर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई।

एएसपी मयंक मिश्रा ने बताया कि जिला पुलिस द्वारा यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। अवैध शराब व मादक पदार्थ की तस्करी, जूआ सट्टा खाइवाली सहित अन्य गैर कानूनी गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों पर जिला पुलिस की विभिन्न टीमें विशेष नजर बनाए हुए है। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि ऐसी गैर कानूनी गतिविधियों करने वाले आरोपियों की सूचना पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी और असामाजिक तत्वों पर तुरंत कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Comments