अखिल भारतीय साहित्य परिषद की पानीपत ईकाई द्वारा शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया
BOL PANIPAT : एस. डी .(पी जी ) कॉलेज पानीपत में गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष्य में अखिल भारतीय साहित्य परिषद की पानीपत ईकाई द्वारा शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें कॉलेज के सभी प्राध्यापकों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में परिषद के पानीपत अध्यक्ष व वरिष्ठ अधिवक्ता प्रदीप शर्मा ने विशेष रूप से आमन्त्रित कॉलेज के भूतपूर्व प्राचार्य तथा प्राध्यापक सम्पूर्णानन्द को सम्मानित किया जिन्होंने लगभग चालीस वर्षो तक असँख्य विद्यार्थियों को शिक्षित किया।
प्रदीप जी समस्त शिक्षक जगत के प्रति कृतज्ञता प्रकट करते हुए कहा कि युवा निर्माण में गुरु की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका होती है जो किसी भी राष्ट्र की उन्नति का आधार होते हैं। उन्होंने सभी शिक्षकों से यही अपील की कि वे समाज निर्माण में पूरी निष्ठा के साथ यूं ही निरन्तर लगे रहें ताकि अपना देश फिर से विश्व गुरु का सम्मान हासिल कर सके । प्रोफेसर संपूर्णानंद ने अपने विचार प्रकट करते हुए कहा कि बेशक अब तकनीक का युग है उंगली के एक क्लिक से ही सारा संसार और उसका ज्ञान आपके सामने खुल जाता है परंतु मानवीय गुरु की प्रासंगिकता कभी भी समाप्त नहीं हो सकती क्योंकि तकनीक जानकारी दे सकती है ज्ञान नहीं ,इसलिए सभी शिक्षकों को हर विद्यार्थी से जुड़े रहते हुए उनके भविष्य निर्माण कार्य करते रहना चाहिए ।परिषद की पानीपत इकाई की सचिव व एसडी कॉलेज की प्राध्यापिका डॉक्टर संतोष तृप्ता ने आशा जताई कि बदलते युग में भी हम अपने परिश्रम और विद्यार्थियों के साथ निरंतर संवाद और सहयोग से एक सुदृढ़ समाज का निर्माण कर सकते हैं तथा विलुप्त होते मानवीय मूल्यों व सामाजिक ताने-बाने को बचा सकते हैं।

Comments