Monday, May 25, 2026
Newspaper and Magzine


जी डी गोयंका पब्लिक स्कूल में वैशाखी उत्सव काआयोजन

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at April 13, 2022 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : स्थानीय जी डी गोयंका पब्लिक स्कूल में वैशाखी उत्सव बड़ी धूमधाम और हर्षोल्लास से मनाया गया I इस अवसर पर विद्यार्थी रंग-बिरंगे परिधान धारण करके विद्यालय आए I प्रार्थना सभा में बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए I

छात्राओं ने लाल की पीली चादर लेकर गीत गाकर समा बांध दिया I धरती सुनहरी अंबर नीला गीत पर नृत्य प्रस्तुति देकर विद्यार्थियों ने सबका मन मोह लिया I बच्चों ने वैशाखी पर्व पर भाषण और कविता के माध्यम से अपने विचार प्रस्तुत किए इस मौके पर विद्यालय के चेयरमैन अतुल जैन, डायरेक्टर मधु अग्रवाल, प्रधानाचार्य ऋतु सिंह, मैनेजर बलराम शर्मा अध्यापक गण और सभी विद्यार्थी उपस्थित रहे I

अंत में प्रधानाचार्य जी ने सभी को बैसाखी की शुभकामनाएं दी और वैशाखी पर्व मनाने का कारण, उसका महत्व भी बताया I उन्होंने कहा कि विद्यालय में इस प्रकार के आयोजन से बच्चों को अपनी संस्कृति रीति-रिवाजों और त्योहारों के महत्व का ज्ञान होता है I

Comments