गोली चला जानलेवा हमला करने के मामले में दो आरोपियों को जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाई सीआईए की टीम.
गहनता से पूछताछ करने के लिये दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर लिया दो दिन के पुलिस रिमांड पर
BOL PANIPAT : 14 जुलाई 2022, मुखीजा कॉलानी में दुकान के उपर बने कमरे में योगश निवासी निरथान सोनीपत के उपर दिसंबर 2020 में पिस्तौल से गोली चलाकर जानलेवा हमला करने के मामले में दो आरोपियों को सीआईए-टू पुलिस की टीम ने जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पूछताछ करने के लिए आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। आरोपी नवाब उर्फ बंगाली निवासी कदम गाच्छी किशनगंज पश्चिम बंगाल हाल किरायेदार गली नंबर 1 कृष्णा गार्डन पानीपत व सन्नी उर्फ डबलू पुत्र धर्मबीर निवासी नांगल खेड़ी पानीपत अैवध हथियार रखने की वारदात के संबंध में पानीपत जेल में बंद थे।
सीआईए-टू प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया उनकी टीम ने 27 जून को आरोपी नवाब को फ्लोरा चौक के पास अवैध देसी पिस्तौल सहित गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर असला तस्कर सन्नी को नांगल खेड़ी से गिरफ्तार किया था। पूछताछ में दोनो आरोपियों ने दिसंबर 2020 में मुखीजा कॉलोनी में दुकान के उपर बने कमरे में योगेश निवासी निरथान सोनीपत के उपर पिस्तौल से फायर कर जानलेवा हमला करने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा था। पुलिस टीम ने दोनो आरोपियों के खिलाफ थाना औधोगिक सैक्टर 29 में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज दोनो आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया था।
पिस्तौल से फायर कर जानलेवा हमला करने की वारदात बारे थाना पुराना औद्योगिक में योगेश निवासी निरथान सोनीपत की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है :
योगेश पुत्र सुखबीर निवासी निरथान खरखौदा सोनीपत किरायेदार मुखीजा कॉलानी पानीपत ने दिसंबर 2020 में शिकायत देकर बताया था कि वह गोहाना रोड के पास मुखीजा कॉलोनी में किराये का कमरा लेकर रहता है, और पढाई करता है। 3 दिसंबर की साय करीब 8:30 बजे वह दुकान के उपर बने किराये के कमरे में दोस्त सुमित निवासी डाहर के साथ बैठा हुआ था। इसी दौरान दो अज्ञात युवक मुंह पर कपड़ा लपेटे आए और उनके साथ हाथा पाई व गाली गलौच करने लगे। उनमें से एक आरोपी ने देसी कट्टा निकाला और उसकी तरफ फायर करने लगा। उसने बाए हाथ से देसी कट्टे को पकड़ लिया। आरोपी ने जान से मारने की नियत से फायर कर दिया जो गोली उसके हाथ की हथेली को पार कर दाहिने घुटने को चीरकर निकल गई। इसके बाद दोनो आरोपी धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। इलाज के लिए उसे सिविल अस्पताल लेकर गए जहा से उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। योगेश की शिकायत पर थाना पुराना औधोगिक में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 307,34 व आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने आरोपियों की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।
इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया उक्त जानलेवा हमला करने के मामले में आरोपी नवाब व सन्नी को पानीपत जेल से बुधवार को सीआईए-टू पुलिस की टीम ने प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गहनता से पुछताछ करने के लिए दोनो आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान प्रारंभिक पुछताछ में आरोपियों से खुलाशा हुआ दोनो की सुमित निवासी डाहर के साथ दोस्ती थी। वही सुमित की योगेश पुत्र सुखबीर निवासी निरथान सोनीपत के साथ दोस्ती थी। उक्त वारदात से करीब 5 दिन पहले वह दोनो सुमित से मिलने के लिए मुखीजा कॉलोनी में योगेश के किराये के कमरे पर गए थे। इस दौरान दोनो की सुमित की मौजूदगी में योगेश के साथ किसी बात को लेकर कहासूनी हो गई थी। इसी की रंजिश रखते हुए दोनो ने मिलकर 3 दिसंबर 2020 की देर साय कमरे पर बैठे योगेश के उपर पिस्तौल से फायर कर जानलेवा हमला करने की वारदात को अंजाम दिया। आरोपियो से आगे की पुछताछ गहनता से जारी है।
इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया दोनो आरोपियों का पहले भी अपराधिक रिकार्ड रहा है। आरोपी नवाब व सन्नी के खिलाफ हत्या का एक मुकदमा वर्ष 2019 में थाना चांदनी बाग में दर्ज है इसके अतिरिक्त अवैध हथियार रखने के संबंध में थाना औधोगिक सैक्टर 29 में एक मुकदमा दर्ज है। वही आरोपी नवाब के खिलाफ इनके अतिरिक्त अवैध हथियार रखने का एक मुकदमा करनाल के घरोंडा थाना में दर्ज है।

Comments