Sunday, May 3, 2026
Newspaper and Magzine


पोल्ट्री फार्म से पंखे व लोहे का अन्य सामान चोरी करने के तीन आरोपी गिरफ्तार. 25500 रूपए बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at July 29, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 29 जुलाई 2025,सीआईए थ्री पुलिस टीम ने बाल जाटान गांव में गोगामेडी रोड पर बंद पड़े लेयर पोल्ट्री फार्म से पंखे व लोहे का अन्य सामान चोरी करने वाले तीन शातिर चोरों को सोमवार शाम को गांव डिडवाडी के सरकारी स्कूल के पास से गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान डिडवाडी निवासी विशाल व बाल जाटान निवासी रोहित व राजू के रूप में हुई है।

सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि उनकी टीम को सोमवार शाम को गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली थी कि संदिग्ध किस्म के तीन युवक गांव डिडवाडी में सरकारी स्कूल के पास किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश देकर तीनों युवकों को हिरासत में लिया। पूछताछ में उन्होंने अपनी पहचान विशाल पुत्र विनोद निवासी डिडवाडी, रोहित पुत्र कृष्ण व राजू पुत्र कर्ण निवासी बाल जाटान के रूप में बताई। गहनता से पूछताछ करने पर तीनों आरोपियों ने गांव बाल जाटान में गोगामेडी रोड पर बंद पड़े लेयर पोल्ट्री फार्म से 30 पंखे, लोहे की एंगल व जनरेटर के पार्टस चोरी करने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। चोरी की उक्त वारदात बारे थाना सदर में बाल जाटान निवासी सतपाल की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।

पूछताछ में आरोपियों ने उक्त वारदात के अतिरिक्त करीब 2 महीने पहले नारायणा से डिडवाडी रोड पर खेतों में बनें एक मकान से तुड़ा बनाने की रेपर मशीन चोरी करने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। मशीन चोरी की उक्त वारदात बारे थाना सामलखा में डिडवाडी निवासी वेद पुत्र जयसिंह की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।

प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया वह तीनों शराब पीने के आदी है। शराब की लत पूरी करने के लिए पैसों की जरूरत पड़ी तो उन तीनों ने मिलकर चोरी की उक्त वारदातों का अंजाम दिया। आरोपियों ने पूछताछ में बताया पोल्ट्री फार्म से वह दो महीने से पंखे व लोहे का अन्य सामान चोरी कर रहे थे। आरोपियों ने चोरी किया सामान राह चलते अज्ञात कबाड़ियों को बेचकर हासिल की 60 हजार की नगदी में से ज्यादातर पैसे खर्च कर दिए। पुलिस ने तीनों आरोपियों के कब्जे से बचे 25 हजार 500 रूपए बरामद कर मंगलवार को पूछताछ के बाद तीनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

Comments