“हमें बेटियों के अंदर छिपी प्रतिभा को उजागर करना चाहिए”:-इंदु कुकरेजा
BOL PANIPAT : आज पानीपत महिला मोर्चा ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तहसील कैंप में तीज मनाई और मेहंदी की प्रतियोगिता का कार्यक्रम रखा ।इस प्रतियोगिता में विद्यालय की लड़कियों ने बहुत ही सुंदर मेहंदी के डिजाइन बनाएं। महिला मोर्चा पानीपत की तरफ से प्रथम द्वितीय एवं तृतीय पुरूस्कार निकालकर बच्चों को ट्रॉफी दी।
इस अवसर पर महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष इंदु कुकरेजा ने कहा समय-समय पर इस तरह की प्रतियोगिताएं करवाते रहना चाहिए ताकि बेटियों के अंदर छिपी प्रतिभा उजागर हो सके। इस अवसर पर प्रधानाचार्य अनीता बठला जी ने सभी को शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम को सुंदर बनाने के लिए सीमा मलिक और रेखा जैन अध्यापिका का सहयोग रहा। इस अवसर पर अनु भाटिया, संगीता अरोड़ा, शशि मधुक, भावना वधवा, नीरजा सिंगला,दीपा गिल, अलका शर्मा, कैलाश गुप्ता सहित महिला मोर्चा की जिले की और मंडल अध्यक्ष बहने उपस्थित रही।

Comments