जन सेवा दल के सहयोग से ANTC हॉस्पिटल में लगाया गया मुफ्त चिकित्सा जांच शिविर। 198 मरीजों ने करवाई अपने स्वास्थ्य की जांच।
BOL PANIPAT : जन सेवा दल के सहयोग से आज ANTC अस्पताल में मुफ्त चिकित्सा जांच शिविर लगाया गया। इस शिविर में न्यूरो सर्जन डॉक्टर अनिल आर्य ने 125 मरीजों की जांच की। विशेषज्ञ डॉक्टर सचिन ने 40,गायनी डॉ रीता ने 15 व डॉ आरती नागर (फिजियोथेरेपी विशेषज्ञ) ने 18 मरीजों की जांच की। शिविर में सभी मरीजों को मुफ्त दवाइयां भी दी गयी।
जन सेवा दल के प्रधान किशन मनचंदा ने मुख्य अतिथि पानीपत ग्रामीण क्षेत्र के विधायक महिपाल ढांडा और विशिष्ट अतिथि नगर निगम पार्षद लोकेश नागरू को बुक्का देकर सम्मानित किया। विधायक महिपाल ढांडा ने शिविर लगाने के लिए डॉ अनिल आर्य की प्रशंसा की और कहा कि जन सेवा दल के साथ मिलकर आपने आज बहुत ही सराहनीय कार्य किया है। पार्षद लोकेश नागरू ने कहा कि पानीपत को बहुत ही अच्छा न्यूरो सर्जन डॉक्टर मिला है। अब लोगों को दिल्ली नहीं जाना पड़ेगा। जन सेवा दल लोगों के हित भलाई के लिए कार्य करता है हमारे पानीपत के लिए एक बहुत बड़ी मिसाल है। जन सेवा दल के सचिव चमन गुलाटी का कहना है कि वह हर मरीज का बहुत कम रेट पर इलाज कराएंगे। इस हॉस्पिटल में जन सेवा दल के सभी सदस्य वहां पहुंचकर हर मरीज को बड़े आराम से दिखाया। इससे सभी को लाभ पहुंचेगा।

Comments