Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आया इन्नरव्हील क्लब पानीपत मिडटाउन

By LALIT SHARMA , in SOCIAL , at August 31, 2025 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : देश के विभिन्न हिस्सों में इन दिनों बारिश ने रौद्र रूप धारण कर लिया है। बाढ़ की विभीषिका से लोग बेहाल हैं, मानव ही नहीं मूक पशु-पक्षी भी मदद की गुहार लगा रहे हैं। ऐसे हालात में इन्नरव्हील क्लब पानीपत मिडटाउन ने अपनी संवेदनशीलता और सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए राहत सामग्री एकत्रित कर बाढ़ पीड़ितों के लिए भेजी है।

क्लब की प्रधान रुपाली चोपड़ा के नेतृत्व में मुक्ता नागपाल, प्रियंका दुआ, नीतू छाबड़ा, अनु कालरा, सिमरन एवम अन्य सदस्याओं ने मिलकर बड़ी मात्रा में आवश्यक सामग्री एकत्रित की। इसमें शामिल हैं – चना दाल, चावल, चीनी, आटा, पानी की बोतलें, मिक्स दाल , दलिया, बेसन, सूजी, सैनिटरी नैपकिन , तिरपाल, मच्छरदानी एवं मच्छर भगाने वाली क्रीम (ओडोमोस)

इस अवसर पर क्लब सदस्याएं मीनाक्षी वर्मा और दिव्या भाटिया भी उपस्थित रहीं।

यह जानकारी क्लब संपादिका श्वेता मिगलानी ने दी।

Comments