Tuesday, April 28, 2026
Newspaper and Magzine


एक पेड विश्वास कार्यक्रम के तहत खण्ड समालखा के सभी गांवों में पौधे लगाने का अभियान चलाया जाएगा : रितु लाठर

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at August 2, 2022 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT, 2 अगस्त। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत खण्ड समालखा के सभी गांवों में एक पेड़ विश्वास के तहत पौधे लगाने का अभियान चलाया जाएगा जिसमें सम्बंधित गांवों के सरकारी स्कूल के बच्चों, अध्यापकों, स्वयं सहायता समूहों, ग्रामीण सफाई कर्मी, ग्रामीण चौकीदारों, टयूबल आप्रेटरों, आंगनबाड़ी वर्कर, मनरेगा मैट, भूतपूर्व सरपंच, पंचों, पंचायत समिति सदस्यों, जिला पार्षद सदस्य को साथ लेकर पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन करेंगे। एक पेड विश्वास कार्यक्रम के तहत आमजन को वृक्षों की महत्वता एवं उनकी संरक्षता के बारे में जागरूक किया जाएगा।
खण्ड विकास एवं पंचायत अधिकारी रितु लाठर ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम के तहत 5 जुलाई से 7 जुलाई तक भोडवाल माजरी, पावटी, हलदाना, छदिया यूसुफपुर, जौरासी खालसा, मच्छरौली में सम्बंधित गांव से राजकीय स्कूल के प्रधानाचार्य, मुख्याध्यापक व ग्राम सचिव मनदीप, गांव चुलकाना, पट्टीकल्याणा, वजीरपुर टिटाना, नारायणा, मनाना किवाना, जौरासी खास, गढ़ी छाजु, करहंस, हथवाला, गढ़ी त्यागान, ढिण्डार, बिहोली, शहर मालपुर, आट्टा, बिलासपुर, बसाड़ा, महावटी, डिकाडला में सम्बंधित गांव से राजकीय स्कूल के प्रधानाचार्य, मुख्याध्यापक व ग्राम सचिव प्रवीन सिंह, गांव ढोडपुर, सिम्बलगढ़, राक्सहेडा, बुढनपुर, देहरा, कारकौली, नामुण्डा में सम्बंधित गांव से राजकीय स्कूल के प्रधानाचार्य, मुख्याध्यापक व ग्राम सचिव राजविरेन्द्र कार्यक्रम को सम्पन्न करवाना सुनिश्चित करेंगे।

Comments