पीएनडीटी एक्ट के तहत उपायुक्त ने ली समीक्षा बैठक
BOL PANIPAT , 4 अगस्त। जिला उपायुक्त सुशील सारवान ने जिला पीएनडीटी एक्ट के तहत सलाहकार समिति के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक उपरान्त उन्होंने सभी सम्बंधित अधिकारियों को दिशानिर्देश देते हुए कहा कि नियमित रूप से जिले के अलग-अलग भागों में चल रहे अल्ट्रासांउण्ड केन्द्रों की नियमित रूप से जांच व नियमों की अनुपालना ना करने वाले अल्ट्रासांउण्ड केन्द्रों पर कड़ी कार्यवाही करें।
उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि जांच के दौरान अल्ट्रासांउण्ड से सम्बंधित ऑनलाईन तथा ऑफलाईन एन्ट्री का मिलान करें एवं उसमें भिन्नता पाए जाने पर सम्बंधित के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करें। इस दौरान जिला उपायुक्त ने सिविल सर्जन को निजी अस्पतालों की जांच एवं उनके संचालन प्रक्रिया का जायजा लेने के भी निर्देश दिए। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. जयंत आहूजा, जिला कार्यक्रम अधिकारी राजबाला, डीएसपी धर्मबीर खर्ब व एडीए संदीप चौधरी सहित अन्य सम्बंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Comments