Saturday, May 2, 2026
Newspaper and Magzine


पानीपत में बोले धनखड़:- ”शहीदों को याद करने का अवसर है अमृत महोत्सव”

By LALIT SHARMA , in Politics , at August 6, 2022 Tags: , , ,

चुनाव जीत के लिए बुथ सशक्तिकरण आवश्यक:धनखड़

  1. पानीपत में हुआ शक्ति केंद्र प्रमुखों की कार्यशालाओं का आयोजन
  2. प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं का बताया पार्टी की असली ताकत
    भाजपा की राजनीति सेवा ही संगठन है पर आधारित है। धनखड़ भारत मां की जय के लिए काम करती है भाजपा धनखड़

BOL PANIPAT : 6 अगस्त। आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान आगामी 13 से 15 अगस्त को हर घर तिरंगा फहराने के अभियान को सफल बनाने के लिए जिलेवार शक्ति केंद्र प्रमुखों की कार्यशालाओं के आयोजन की श्रृंखला में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ शनिवार को पानीपत पहुंचे। प्रदेशाध्यक्ष धनखड़ ने कार्यशालाओं कार्यशाला के चुतर्थ सत्र को सम्बोधित किया कार्यशाला मे प्रदेष अध्यक्ष ने बूथ की मजबूती और संवाद पर अपना फोकस रखा।

पानीपत की शक्ति केंद्र प्रमुखों की कार्यशाला में ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि किसी भी पार्टी के लिए संगठन की मजबूती बहुत जरूरी है और कार्यकर्ता ही पार्टी की असली ताकत होते हैं। ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि विभाजन की विभीषिका देश की बहुत बड़ी त्रासदी थी। 3 लाख 27 हजार लोगों ने अपने प्राण गंवाए थे, जिनमें 850 लोग हरियाणा के थे। भारत की स्वतंत्रता के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। अमृत महोत्सव में हमें अपने उन शहीदों को याद करना चाहिए जिन्हें कांग्रेस ने अपने स्वार्थ के कारण भुला दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे हर घर तिरंगा अभियान को सफल करने में जुट जाएं। उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी ने हरियाणा में 10 लाख घरों पर तिरंगा लगाने का लक्ष्य रखा है, जिसे पूरा करना सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है।

कार्यशाला में प्रदेश अध्यक्ष ने संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए कहा कि हर कार्यकर्ता के साथ संवाद जरूरी है। उन्होंने संवाद को ही जीत का मंत्र बताते हुए कहा कि संवाद से न केवल संगठन मजबूत रहता है, बल्कि चुनाव जीतना भी आसान हो जाता है। उन्होंने इस बात पर खुशी जताई कि भाजपा के शक्ति केन्द्र प्रदेश में मजबूत स्थिति में हैं। उन्होंने हर घर तिरंगा अभियान, जिला पंचायत चुनाव व जिला परिषद चुनाव के बारे भी शक्ति केन्द्र प्रमुखों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और कहा कि वे अभी से तैयारियों में जुट जाएं। उन्होने कहा कि शक्ति केन्द्र की अवधारणा, बूथ संरचना, विभाजन विभीषिका, कोरोना टीकाकरण व हर घर तिरंगा पर विस्तार से बताया। उन्होंने शक्ति केंद्र प्रमुखों को उनके दायित्व बारे में जानकारी देते हुए कहा कि बूथ प्रमुख का सबसे पहला काम अपने बूथ को मजबूत करना है। बूथ पर वोट प्रबंधन अच्छा है तो आप बूथ अवश्य जीतेंगे। उन्होंने कहा कि त्रिदेव के साथ पन्ना प्रमुख और बूथ समिति को सक्रिय करना बहुत जरुरी है।

उन्होंने कहा कि हर बूथ पर एक अच्छे कार्यकर्ता को बीएलए-2 की जिम्मेदारी देने से बूथ और सशक्त होगा। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा की चुनावी जीत के लिए बुथ सशक्तिकरण पर जोर दे। ये बिलकुल स्टिक कहावत है बुथ जीता चुनाव जीता। कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए कहा की भाजपा की राजनीति सेवा ही संगठन है पर आधारित है। करोना काल में हमने सिद्ध भी किया। प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा राष्ट्र को मजबूत करने के लिए राजनीति करती है। उन्होने कहा मोदी जी के प्रधानमंत्री बनने के देश हर क्षेत्र में मजबूत हुआ है। धनखड़ ने कहा की भाजपा कार्यकर्ता भारत मां की जय के लिए काम करता है। भाजपा के लिए राष्ट्र प्रथम दल द्वितीय ब स्वयं बाद में विचार के साथ चलते है।

चतुर्थ सत्र की अध्यक्ष्ता जिला भाजपा अध्यक्ष डा अर्चना गुप्ता ने किया उन्होंने अपने अधक्षीय भाषण में प्रदेश अध्यक्ष को आश्वासन दिए की पानीपत के सभी केन्द्र शक्ति प्रमुख अपना दायित्व पूरी निष्ठा से निभाएंगे । पंचायत चुनाव में पार्टी को मजबूत करेंगे। कार्यशाला के प्रारम्भ में डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय व भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण किया गया व दीप प्रज्ज्वलित किया गया। इस अवसर भारत माता की जय व वंदे मातरम के नारे गुंजाये मान हो रहे थे। प्रथम सत्र के मुख्य वक्ता सांसद संजय भाटिया रहे उन्होने भाजपा के आठ साल में क्या क्या बदलाव पर अपना व्याख्यान दिए उन्होने सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक का जिक्र किया। भारत की अंतर्राष्ट्रीय बढ़ती ताकत का जिक्र किया। प्रथम सत्र की अध्यक्ष्ता मेयर अवनीत कोर ने की। द्वितीय सत्र के मुख्य वक्ता जिला भाजपा प्रभारी जवाहर सैनी रहें।

उन्होने हर घर तिरंगा अभियान पर अपना व्याख्यान दिए इस सत्र की अध्यक्षता विधायक प्रमोद विज ने की उन्होने मुख्य वक्ता का जीवन परिचय दिया। तीसरे सत्र के मुख्य वक्ता भाजपा प्रदेष उप अध्यक्ष व विधायक महिपाल ढांडा रहे। उन्होने पंचायती राज चुनाव पर अपनी अपने विचार रखे उन्होने बताया की जनसंपर्क ही चुनाव जीतने की कुंजी है । इस सत्र की अध्यक्षता सुलेख डिड वाड़ा ने की। अंतिम व पंचम सत्र के मुख्य वक्ता प्रदेश महामंत्री एडवोकेट वेद पाल रहे। उन्होने शक्ति केन्द्र प्रमुख के करणीय कार्यों पर प्रकाश डाला। इस सत्र की अध्यक्षता लोकेश नांगरू ने की।

अंत में पानीपत शक्ति केंद्र प्रमुख कार्यशाला प्रभारी अमरपाल राणा ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। मंच संचालन जिला महामंत्री रविंद्र भाटिया व कृष्ण छोकर ने संयुक रुप से किया।।

Comments