गोल्ड मेडल जीतकर लौटी महिला हैड कांस्टेबल संतोष को पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने सम्मानित कर शुभकामनाएं दी.
BOL PANIPAT : 9 अगस्त 2022, विश्व पुलिस और फायर गेम्स में महिला कुश्ती के 76 किलो ग्राम भारवर्ग में गोल्ड मेडल जीतकर लौटी महिला हैड कांस्टेबल संतोष को पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने सम्मानित कर शुभकामनाएं दी. पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने नीदरलैंड में हुई विश्व पुलिस और फायर गेम्स में महिला कुश्ती के 76 किलो ग्राम भारवर्ग में गोल्ड मेडल जीतकर लौटी महिला हेड कांस्टेबल संतोष को मंगलवार को अपने कार्यालय में बुलाकर सम्मानित करते हुए शुभकामनाएं दी। पुलिस अधीक्षक श्री शशांक कुमार सावन ने कहा की संतोष युवाओं के लिए खासकर लड़कियों के लिए एक रोल मॉडल है, जिसने अपने परिवार व नौकरी के साथ-साथ अपने गेम पर भी ध्यान देकर लगन व कड़ी मेहनत से मुकाम हालिस किया हैं। अन्य युवा भी इससे सीख लेते हुए अपने लक्ष्य निर्धारित कर कड़ी लगन व मेहनत से कार्य करते हुए लक्ष्य को प्राप्त कर सकते है। उन्होंने कहा की आज समाज में महिलाएं आत्मनिर्भर होने के साथ प्रत्येक क्षेत्र में कार्य करते हुए अनेकों अनेक सफलताए हासिल कर रही है।
महिला हेड कांस्टेबल संतोष ने नीदलैंड में 22 जुलाई से 31 जुलाई तक आयोजित हुए विश्व पुलिस और फायर गैम्स में महिला कुश्ती के 76 किलो ग्राम भारतवर्ग में गोल्ड मेडल जीता है। संतोष ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए गोल्ड मेडल जीतकर देश, प्रदेश, जिला व हरियाणा पुलिस का नाम विश्व में रोशन किया है। इससे पहले भी संतोष विश्व पुलिस और फायर गैम्स में वर्ष 2017 में गोल्ड मेडल व वर्ष 2019 में ब्रॉन्ज मेडल जीत चुकी है। इसके अतिरिक्त विभिन्न प्रतियोगिताओं में करीब 25 मेडल जीतकर अपने नाम कर चुकी है। महिला हेड कांस्टेबल संतोष वर्तमान में पानीपत पुलिस में तैनात है। संतोष वर्ष 2003 में खेल कोटे से हरियाणा पुलिस विभाग में बतौर सिपाही के पद पर भर्ती हुई थी। संतोष ने बताया वह वर्ष 2012 से 2016 तक इंडियन महिला रेसलिग टीम की कोच भी रह चुकी हैं। उसने इस दौरान साक्षी मलिक, गीता फोगाट, बबीता फोगाट, विनेश फोगाट, गीतिका जाखड़ और ललिता को कोचिंग दे चुकी है।
संतोष ने बताया वर्ष 2023 में कनाडा में आयोजित होने वाले विश्व पुलिस और फायर गेम्स में महिला कुश्ती के 76 किलो ग्राम भारवर्ग में उसका चयन हो चुका है। प्रतियोगिता में गोल्ड जीतने के लिए अब से ही वह इसकी तैयारी कर रही है।

Comments