सट्टा खाईवाली करते एक आरोपी गिरफ्तार. दाव पर लगी 5050 रूपये की नगदी बरामद.
BOL PANIPAT : 03 मई 2024, सीआईए वन पुलिस टीम ने विद्यानंद कॉलोनी में चाचा भतीजा चौक के नजदीक गली में सट्टा खाईवाली कर रहे एक युवक को दाव पर लगी 5050 रूपये की नगदी सहित गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान रोहित निवासी विद्यानंद कॉलोनी के रूप में हुई।
सीआईए वन प्रभारी सब इंस्पेक्टर महिपाल सिंह ने बताया कि वीरवार को उनकी एक टीम गश्त व जांच पड़ताल के दौरान सनौली रोड पर मौजूद थी। तभी टीम को गुप्त सूचना मिली की विद्यानंद कॉलोनी में चाचा भतीजा चौक के पास गली में एक युवक अवैध रूप से सट्टा खाईवाली कर रहा है। सूचना को पुख्ता मानते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और टीम में तैनात सिपाही विक्रम को सिविल पाश्चात में 100 रूपये का नोट देकर बोगस ग्राहक बनाकर युवक के पास भेजा। सिपाही विक्रम की और से इशारा मिलते ही पुलिस टीम ने दंबिस देकर सट्टा खाइवाली कर रहे अरोपी युवक को काबू किया। मौके पर आरोपी कब्जे से सट्टे के नंबरों की पर्ची, पेन व दाव पर लगी 5050 रूपये की नगदी बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान रोहित पुत्र कुलदीप निवासी विद्यानंद कॉलोनी के रूप में बताई। आरोपी के खिलाफ थाना चांदनी बाग में गेम्बलिग एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर कानूनी कार्रवाही अमल में लाई गई।

Comments