Thursday, April 30, 2026
Newspaper and Magzine


15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस को मध्य नजर रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के नजरीये से जिला के चप्पे-2 पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at August 11, 2022 Tags: , , , , ,

समालखा थाना पुलिस ने कांबिंग अभियान चलाकर विभिन्न काॅलोनियों में किरायेदारों की वेरिफिकेशन करने के साथ ही अन्य राज्य से आकर रहने वाले लोगों के पर्चें अजनबी जारी किए।

BOL PANIPAT : 11 अगस्त 2022, 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के पावन आगमन को मध्य नजर रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के नजरीये से पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने जिला के सभी उप-पुलिस अधीक्षक, थाना प्रबंधक व चौकी इंचार्जों को सुरक्षा संबंधि आवश्यक दिशा निर्देश देकर सर्तक्ता से चैकिंग करने के निर्देश दिए हुए है। इसी के तहत थाना समालखा प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील ने वीरवार को कांबिंग अभियान चलाकर राजीव कॉलोनी, हनुमान कॉलोनी, राजस्थान कॉलोनी व शिव नगर में पहुंचकर किरायेदारों की वेरिफिकेशन करने के साथ ही अन्य राज्य से आकर रहने वाले लोगों के पर्चें अजनबी जारी किए गए। पुलिस की टीमों द्वारा विभिन्न स्थानों पर स्थाई व अस्थाई रूप से नाकाबंदी कर संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनो की गहनता से जांच की जा रही है। संदिग्ध व शरारती तत्वों पर नजर रखने के लिए शहर के मुख्य चौक चोराहो व भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस के जवानों की सिविल कपड़ों मे ड्यूटी लगाई गई है। बस स्टैंड पर यात्रियों के सामान की चेकिंग करने के साथ ही संदिग्ध दिखने वाले व्यक्तियों से गहनता से पूछताछ की जा रही है। वही होटल, ढाबे, धर्मशाला, रैस्टोरेंट, के संचालक व गुरूद्वारे, मंदिर, मस्जिद की प्रबंधक समिति को इनके यहा बाहर से आकर ठहरने वाले सभी लोगो के आईडी प्रुफ गहनता से चैक कर इनकी एक फोटो काॅफी अपने रिकॉर्ड मे रखने के आदेश दिए हुए है।

सभी पीसीआर राईडर निरंतर अपने-2 क्षेत्र मे गश्त  कर रही हैं। आमजन से अनुरोध हे की वह जिला मे कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करे और किसी भी स्थान पर कोई भी संदिग्ध किस्म की वस्तु या व्यक्ति दिखाई दे तो तुरंत उसकी सूचना पुलिस कन्ट्रोल रूम, डायल 112 या थाना प्रबंधक या चौंकी इंचार्ज को दे।

Comments