अवैध शराब बेचते आरोपी गिरफ्तार. 45 बोतल अवैध शराब बरामद.
BOL PANIPAT : 19 जून 2025, अवैध शराब तस्करी व खुर्दों पर अंकुश लगा आरोपियों की धरपकड़ के लिए पानीपत पुलिस द्वारा स्पेशल अभियान चलाया हुआ है। अभियान के तहत थाना चांदनी बाग पुलिस की टीम ने बुधवार को रिसालू रोड पर ढ़ाबे के नजदीक खाली प्लाट में अवैध शराब बेच रहे युवक को गिरफ्तार किया। मौके से 45 बोतल अवैध देसी शराब बरामद हुई।
थाना चांदनी बाग प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि थाना चांदनी बाग की एक टीम बुधवार को गश्त व जांच पड़ताल के दौरान कृष्णा गार्डन के पास मौजूद थी। टीम को तभी गुप्त सूचना मिली की रिसालू गांव निवासी पवन रिसालू रोड पर ढ़ाबे के पास खाली प्लाट में अवैध रूप से शराब बेच रहा है।
पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची, सामने अवैध रूप से शराब बेच रहा युवक पुलिस टीम को आते देखकर प्लास्टिक कट्टा को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। प्लास्टिक कट्टा को खोलकर चेक किया तो 18 बोतल, 34 अध्धे व 40 पव्वे अवैध देसी शराब मार्का रसीला संतरा पाई गई।
पुलिस टीम ने रिसालू निवासी आरोपी पवन को देर रात गिरफ्तार किया। पुलिस ने बरामद अवैध देसी शराब को कब्जा पुलिस में लेकर आरोपी के खिलाफ थाना चांदनी बाग में एक्साइज एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर वीरवार को पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

Comments