Wednesday, April 22, 2026
Newspaper and Magzine


76 वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर डी0ए0वी0 पुलिस पब्लिक स्कूल प्रांगण में अलंकरण समारोह का किया आयोजन

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at August 13, 2022 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : डी0ए0वी0 पुलिस पब्लिक स्कूल प्रांगण में 13अगस्त 2022 को विद्यार्थियों को उनके कर्तव्य निर्वहन के प्रति जागरूक करने हेतु 76वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्कूल की प्रधानाचार्या अनुपमा सिन्हा ने मुख्यातिथि रूप में शिरकत की। सर्वप्रथम प्रधानाचार्या अनुपमा सिन्हा ने दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तदुपरांत स्कूल  परिसर में नामांकित सदनों के सभी पदायुक्त विद्यार्थियों ने अपने-अपने झंडे के साथ परेड का भव्य प्रदर्शन किया। कक्षा सातवीं के विद्यार्थियों ने सामूहिक नृत्य के माध्यम से अपनी देशभक्ति की भावना प्रकट की। प्रधानाचार्या अनुपमा सिन्हा ने  सभी विद्यार्थियों को सैश पहनाकर उनको ज़िम्मेदारियों का कार्यभार सौंपा और सत्र 2022-23 के क्रियाकलापों से सभी विद्यार्थियों को अवगत कराया।

स्कूल के हेडब्वाॅय नितिन नांदल एवं हेडगर्ल योगिता ने शपथ ग्रहण करवाई कि हम अपने कर्तव्य का निर्वहन ईमानदारी से करेंगे। हम पहले स्वयं ईमानदारी, दृढ़ता टीमवर्क,  सभी मूल्यों का पालन करेंगे एवं अपने सहपाठियों से कराएँगे। उन्होंने सत्र 2021-22 का प्रथम सर्वश्रेष्ठ सदन आर्यभट्ट सदन घोषित करके उसकी समन्वयकर्ता एवं अध्यापकगण  को स्मृति चिन्ह भेंटकर हार्दिक बधाई दी।  प्रधानाचार्या अनुपमा सिन्हा ने सभी को 76वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ और सभी पदायुक्त विद्यार्थियों को निष्ठापूर्वक कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया और कहा कि कर्तव्य निर्वहन ही उन वीरों और वीरांगनाओं के प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी जिन्होंने देश के लिए अपना सर्वस्व निछावर कर दिया था। इस अवसर पर सभी सुपरवाइजरी हेड अमिता सिंह, मंजू गुप्ता  और अध्यापकगण एवं बच्चे मौजूद रहे।

Comments