हर घर तिरंगा अभियान : घरों पर तिरंगा लगा सेल्फी लें आमजन
भारत सरकार की वेबसाइट पर करें सेल्फी अपलोड
BOL PANIPAT , 13 अगस्त आजादी का अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान गरिमामयी ढंग से चल रहा है। पानीपत जिला के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में आमजन अपने घरों की छतों पर तिरंगा फहराकर गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। उपायुक्त सुशील सारवान ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह के इस पावन अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान उत्साह में और उमंग का संचार कर रहा है।
डीसी सुशील सारवान ने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत आमजन अपने घरों पर तिरंगा फहराकर राष्ट्रीय ध्वज के साथ सेल्फी लेकर इस पुनीत अभियान में अधिक से अधिक भागीदार बनें। उन्होंने कहा कि आमजन राष्ट्रीय ध्वज के साथ सेल्फी लेकर भारत सरकार की वेबसाइट https://harghartiranga.com/ अपलोड कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह गर्व की बात है कि आज हम आजादी की 75वीं वर्षगांठ को पूरे गरिमामयी ढंग से मना रहे हैं।

Comments