सांस्कृतिक कार्यक्रमों में स्कूली बच्चों ने बेहतरीन प्रस्तूति कर बिखेरी छटा
BOL PANIPAT , 15 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस समारोह के पुनीत अवसर पर भापरा स्टेडियम समालखा का नज़ारा बदला हुआ था। पूरे स्टेडियम को तिरंगों से सजाया गया था। आस-पास के ग्रामीण क्षेत्र के लोग दर्शक दीर्घा में सवेरे ही पहुंच गये थे। मुख्यमंत्री के ध्वजारोहण के बाद कार्यक्रम विधिवत रूप से प्रारंभ हुआ। विभिन्न प्रस्तुतियों में स्कूली बच्चों ने हरियाणा की संस्कृति, इतिहास और विकास की कहानी को बेहतरीन तरीके से प्रस्तुत किया जिसकी मुख्यमंत्री ने भूरी -भूरी प्रशंसा की। स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में मनोरम और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां से सुंदर छटा बिखेरी और राज्य में हुए बदलाव को प्रदर्शित किया। मुख्यमंत्री ने प्रसन्न होकर बच्चों को मिठाई खिलाने के लिए 5 लाख रुपये देने की घोषणा। मुख्यमंत्री ने विजेता टीमों को सम्मानित किया।

कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने आजादी की लड़ाई के शूरवीरों की झलक के अलावा कारगिल का दृश्य भी दिखाया। कार्यक्रम में गीत, नृत्य व संवादों का मिश्रण ने कार्यक्रम को चार चांद लगा दिए। इसके साथ ही सरकार की विकास योजनाओं को भी बेहतरीन तरीके से प्रस्तुत किया। आठ वर्ष में राज्य में हुए बदलाव और प्रदेश के पारंपरिक लोकनृत्य और पंजाब के भंगडे को भी पेश किया गया। एक सांस्कृतिक प्रस्तुति मं जम्मू-कश्मीर के बदलते चेहरे को प्रस्तुत किया। इसके अलावा कार्यक्रम में कश्मीरी लोकनृत्य की झलक भी देखने को मिली।

भोड़वाल माजरी स्कूल की टीम रही प्रथम
हरियाणवी गीत के लिए गीता पब्लिक स्कूल भोडवाल माजरी की टीम प्रथम रही जबकि बाल विकास पब्लिक स्कूल पानीपत की टीम को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। राजकीय कन्या वरिष्ठï माध्यमिक विद्यालय मतलौडा की टीम को तृतीय स्थान पाप्त हुआ। बाल विकास स्कूल को योगा की बेहतरीन प्रस्तुति के लिए स्पेशल इनाम दिया गया।

इसी प्रकार मार्च पास्ट में वन प्लाटून हरियाणा आम्र्ड पुलिस फोर्स नेे प्रथम, वन प्लाटून हरियाणा पुलिस पुरुष वर्ग ने द्वितीय व वन प्लाटून एनसीसी सीनियर वर्ग लड़कियों ने तृतीय स्थान हासिल किया व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

Comments