Saturday, May 30, 2026
Newspaper and Magzine


बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी गिरफ्तार. चोरी की तीन बाइक बरामद

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at August 20, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 20 अगस्त 2022, एंटी व्हीकल थेप्ट पुलिस की टीम ने बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी के कब्जे से चोरी की तीन बाइक बरामद की है। आरोपी की पहचान मंगल निवासी गढ़ सरनाई पानीपत के रूप में हुई। पूछताछ में आरोपी से खुलासा हुआ उसको बाइक चलाने का शौक था। इस शौक को पूरा करने के लिए उसने बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम देना शुरू कर दिया। आरोपी बाइक चोरी कर चलाने के बाद पेट्रोल खत्म होने पर बाइक को निजामपुर के पास झाड़ियों में छुपाकर खड़ी कर देता था।

एंटी व्हीकल थेप्ट इंचार्ज सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया उनकी एक टीम शुक्रवार को गश्त के जीटी रोड पर मौजूद थी। इसी दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली कि संद्विगध किस्म का एक युवक प्लेटिना बाइक पर सवार होकर बबैल रोड गंदा नाला पुलिस के पास किसी अपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिस देकर बाइक सवार आरोपी युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान मंगल पुत्र कर्म सिंह निवासी गढ़ सरनाई पानीपत के रूप में बताई। बाइक के कागजात मांगने पर युवक बहाने बाजी करने लगा। सख्ती से पूछताछ की तो आरोपी ने उक्त बाइक मई में देशराज कॉलोनी में आर.के स्कूल के पास से चोरी करने बारे स्वीकारा। बाइक चोरी की वारदात बारे थाना किला में अजय निवासी देसराज कॉलोनी पानीपत की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।

सब-इंस्पेक्टर संदीप ने बताया गहनता से पूछताछ करने पर आरोपी ने बाइक चोरी की दो अन्य वारदातों को अंजाम देने बारे स्वीकारा। पुलिस टीम ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी की उक्त दोनों बाइक निजामपुर के नजदीक झाड़ियों से बरामद कर आरोपी मंगल को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

बाइक चोरी की निम्न वारदातों का खुलासा हुआ :

  1. आरोपी ने 29 मई को थाना किला क्षेत्र के अंतर्गत आर.के स्कूल के पास से प्लेटिना बाइक चोरी की। थाना किला में अजय निवासी देसराज कॉलोनी पानीपत की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
  2. आरोपी ने 19 अप्रैल को सैक्टर 25 में मित्तल मैगा माल के बाहर से स्पलेंडर बाइक चोरी की। थाना चांदनी बाग में अभिषेक निवासी एकता विहार कॉलोनी पानीपत की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
  3. आरोपी ने एक सीडी डॉन बाइक नशे की हालत में चोरी की। बाइक मालिक की पहचान न होने पर बाइक को 102 सीआरपीसी के तहत कब्जा पुलिस में लिया गया।

Comments