Monday, April 20, 2026
Newspaper and Magzine


बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी काबू. चोरी की दो बाइक बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at April 26, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 26 अप्रैल 2022, बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी काबू, चोरी की दो बाइक बरामद. एंटी व्हीकल थेप्ट पुलिस की टीम ने बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को काबू कर कब्जे से चोरी की दो बाइक बरामद करने में कामयाबी हालिस की है। पकड़े गए आरोपी की पहचान सल्लू पुत्र राम गुलाम निवासी बतरा कॉलोनी पानीपत के रूप में हुई।

एंटी व्हीकल थेप्ट इंचार्ज सब-इंस्पेक्टर संदीप ने बताया सोमवार की शाम एंटी व्हीकल थेप्ट पुलिस की एक टीम गश्त के दौरान जीटी रोड पर मौजूद थी। टीम को गुप्त सूचना मिली की सैक्टर-29 में फ्लौरा चौक के पास सीडी डिलक्स बाइक सवार संद्विगध किस्म का एक युवक किसी अपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दंबिस देकर आरोपी युवक को काबू कर गहनता से पुछताछ की तो आरोपी ने अपनी पहचान सल्लू पुत्र राम गुलाम निवासी बतरा कॉलोनी पानीपत के रूप में बताते हुए उक्त बाइक करीब 20 दिन पहले जाटल रोड पर कश्यप कॉलोनी से चोरी करने बारे स्वीकारा।

बाइक चोरी की उक्त वारदात बारे थाना पुराना औधोगिक में मुकुल पुत्र रामपाल निवासी शक्ति नगर पानीपत की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है। मुकुल ने थाना पुराना औधोगिक पुलिस को दी शिकायत में बताया था की उसने जाटल रोड पर कश्यप कॉलोनी में लेबर क्वाटर बना रखे है। 4 अप्रेल की साय उसने क्वाटरों के बाहर अपनी सीडी डिलक्स बाइक खड़ी की थी। साय करीब 9 बजे बाहर निकल कर देखने पर उसकी बाइक नही मिली। अज्ञात चोर उसकी बाइक को चोरी कर ले गए।

सब-इंस्पेक्टर संदीप ने बताया गिरफ्तार आरोपी सल्लू से अन्य वारदातों बारे गहनता से पुछताछ करने पर आरोपी ने गत दिनों एक अन्य बाइक नशे की हालत ने चोरी करने बारे स्वीकारा। पुलिस टीम ने आरोपी की निशानदेही पर उक्त बाइक सैक्टर 25 में बाइपास से बरामद कर बाइक के मालिक की पहचान न होने पर बाइक को 102 सीआरपीसी के तहत कब्जा पुलिस ने लिया।

   गिरफ्तार आरोपी सल्लू के कब्जे से चोरी की दो बाइक बरामद कर पुलिस टीम ने आरोपी को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से आरोपी सल्लू को न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments