सांसद संजय भाटिया ने शहरी विधायक व मेयर के साथ रक्त संग्रहण बस का किया उद्घाटन।
लोगों से की ज्यादा से ज्यादा रक्तदान की अपील
BOL PANIPAT : 25 अगस्त। रक्तदान से किसी भी व्यक्ति का जीवन बचाया जा सकता है। रक्त की दो बुंदे किसी की भी अमुल्य जिंदगी बचा सकती है हम सबको अपने जीवन में रक्त दान करते रहना चाहिए। यह बात लोकसभा सांसद संजय भाटिया ने वीरवार को लघु सचिवालय परिसर में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत रक्त संग्रहण बस के शुभारंभ के अवसर पर कही।
उन्होंने कहा कि रक्तदान एक मानव कल्याण का यज्ञ है, हम अपने बच्चों के जन्मदिन, विवाह व अन्य शुभ अवसर पर यज्ञ रूपी रक्तदान करना चाहिए। रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है, एक स्वस्थ व्यक्ति ही किसी दूसरे व्यक्ति को रक्तदान देकर उसकी जान बचा सकता है।

पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज ने कहा कि रक्त का विश्व में कहीं कोई दूसरा विकल्प नहीं है। उन्होंने कहा कि रक्तदान जीवनदान है। किसी भी द्वारा किया गया रक्तदान कई जिंदगियों को बचाता है।
मेयर अवनीत कौर ने कहा कि हम सबको चाहिए कि रक्तदान के पुनीत कार्य में अपना सहयोग प्रदान करें और लोगों को जीवनदान दें। रक्तदान की पूर्ति शरीर में जल्दी ही हो जाती है।
डीसी सुशील सारवान ने बताया कि यह बस केंद्र की ओर से तैयार करके रेडक्रॉस को उपलब्ध करवाई गई है। इस पर करीब 62 लाख रुपए खर्च हुए हैं। यह बस पूर्णत वातानुकूलित है जिसमे रक्तदान करने की सुविधा के साथ साथ रक्त संग्रहण व रक्त नमूना टेस्टिंग की भी सुविधा है। इस मौके पर लोगों ने मौके पर ही 58 यूनिट रक्त दान किया। इस अवसर पर सीनियर डिप्टी मेयर दुष्यंत भट्ट,रेडक्रॉस सचिव गौरव कुमार, विनोद कुमार इत्यादि भी उपस्थित थे।

Comments