Thursday, June 11, 2026
Newspaper and Magzine


अवैध हथियारों सहित आरोपी गिरफ़्तार. तीन अवैध हथियार व दो जिंदा रौंद बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at August 27, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 27 अगस्त 2022, पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन के मार्गदर्शन में जिला पुलिस द्वारा अवैध हथियार व मादक पदार्थों की तस्करी सहित गैर कानूनी धंधे में लिप्त आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया हुआ है। अभियान के दौरान एंटी नारकोटिक्स सैल की टीम ने शुक्रवार को गश्त के दौरान मिली गुप्त सूचना पर दबिस देकर एक आरोपी को तीन अवैध असलों सहित गिरफ्तार करने में बड़ी कामयाबी हासिल की। आरोपी की पहचान कमलवीर निवासी नांगल खेड़ी पानीपत के रूप में हुई है। आरोपी कमलवीर के पास से मौके पर एक देसी पिस्टल, दो देसी पिस्तौल व दो जिंदा रौंद बरामद हुए है।

एंटी नारकोटिक्स सैल इंचार्ज सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया आरोपी कमलवीर के खिलाफ थाना औद्योगिक सैक्टर 29 में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर गहनता से पूछताछ की तो आरोपी से खुलासा हुआ उसके घर पर करीब 2 साल पहले यूपी निवासी मनीष पंडित नाम का युवक किराये पर रहता था। उस दौरान उसने मनीष से उक्त अवैध देसी पिस्तौल 45 हजार रूपए में खरीदकर घर पर रख लिए थे। मनीष का वह स्थाई पता नही जानता। आरोपी कमलवीर दोस्तों में रौब दिखाने के लिए अवैध हथियार साथ लेकर चलने लगा। बरामद हथियारों को कब्जा पुलिस में लेकर गहनता से पूछताछ करने के बाद पुलिस टीम ने आरोपी कमलवीर को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहाँ से आरोपी को न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

एंटी नारकोटिक्स सैल इंचार्ज सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया शुक्रवार को उनकी एक टीम गश्त के दौरान जीटी रोड पर सिवाह निर्माणाधीन बस अड्डे के पास मौजूद थी। टीम को गुप्त सूचना मिली कि कमलवीर निवासी नांगल खेंडी गांव के अड्डे पर संदिग्ध रूप से खड़ा है। आरोपी के पास अवैध हथियार होने की संभावना है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिस दी तो आरोपी युवक पुलिस की गाड़ी को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाही करते हुए कुछ कदमों पर ही आरोपी युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचना कमलवीर उर्फ अमित पुत्र प्रकाश चंद निवासी नांगल खेड़ी पानीपत के रूप में बताई। पुलिस टीम ने आरोपी की तलाशी ली तो पेंट की जेब से दो अवैध देसी पिस्तौल व एक देसी पिस्टल मिला। खोलकर चैक करने पर एक पिस्तौल व पिस्टल में एक-एक जिंदा रौद मिला। आरोपी के कब्जे से बरामद अवैध दो देसी पिस्तौल, एक पिस्टल व दो जिंदा रोंद को कब्जा पुलिस में लेकर आरोपी कमलवीर के खिलाफ थाना आद्योगिक सैक्टर 29 में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाही अमल में लाई गई।

Comments