Thursday, April 16, 2026
Newspaper and Magzine


शराब तस्करों के खिलाफ जिला पुलिस का अभियान लगातार जारी

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at October 14, 2023 Tags: , , , , ,

अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार. 68 बोतल अवैध देसी शराब बरामद.

BOL PANIPAT :14 अक्तूबर 2023, पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत के मार्गदर्शन में जिला पुलिस द्वारा अवैध शराब व मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगा आरोपियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया हुआ है। अभियान के तहत थाना पुराना औद्योगिक पुलिस ने शुक्रवार देर शाम हाली पार्क के पास एक बाइक सवार युवक को अवैध शराब सहित काबू किया। आरोपी के कब्जे से 68 बोतल अवैध देसी शराब बरामद की गई।

थाना पुराना औद्योगिक प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया कि थाना पुराना औद्योगिक पुलिस की टीम शुक्रवार को गश्त व जांच पड़ताल के दौरान काबड़ी कच्ची फाटक पर मौजूद थी। टीम को इसी दौरान गुप्त सूचना मिली की संदिग्ध किस्म का एक युवक बाइक पर अवैध शराब लेकर हाली पार्क की तरफ आ रहा है। पुलिस टीम ने सूचना को पुख्ता मानते हुए हाली पार्क के पास पहुंचकर संदिग्ध बाइक सवार युवकों पर नजर रखनी शुरू कर दी। कुछ देर बाद सामने से एक युवक बाइक पर थेला रखे हुए आते दिखाई दिया। पुलिस टीम ने बाइक को रूकवाकर युवक से पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान देवेंद्र पुत्र सुभाष निवासी कुलदीप नगर के रूप में बताई। थेले की तलाशी लेने पर 44 बोतल, 23 अध्धे व 47 पव्वे अवैध देसी शराब मार्का रसीला संतरा बरामद हुई।
पुलिस टीम ने बरामद शराब का लाइसेंस व परमिट दिखाने के लिए कहा तो आरोपी कोई भी कागजात पेश नही कर सका। पुलिस ने बरामद अवैध शराब को कब्जा पुलिस में लेकर आरोपी के खिलाफ थाना पुराना औद्योगिक में एक्साईज एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments