Monday, April 20, 2026
Newspaper and Magzine


नकली शराब बनाने मामले में गिरोह के और दो आरोपी काबू

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at January 31, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 31 जनवरी 2025, सीआईए टू पुलिस टीम ने नकली शराब बनाने मामले में शामिल गिरोह के और दो आरोपियों को काबू किया। आरोपियों की पहचान जितेंद्र उर्फ जीता निवासी खलीला व असजद अहमद उर्फ समीर निवासी रतौल बागपत यूपी के रूप में हुई।

पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह आईपीएस के मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए सीआईए टू और थाना समालखा पुलिस की सयुक्त टीम ने 22 जरवरी की देर रात को समालखा की सीताराम कॉलोनी में नकली शराब बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़ करते हुए मौके से पट्टीकल्याणा निवासी आरोपी विकास को काबू किया था। पुलिस ने मौके से तैयार नकली अंग्रेजी व देशी शराब, केमिकल, शील लगाने की मशीन व अन्य सामग्री बरामद की थी।
आरोपी विकास से पूछताछ में खुलासा हुआ था वह इससे पहले दिल्ली में शराब ठेके पर सेल्समैन था। अब वो किराये के उक्त मकान में अपने साथी आरोपी भूपेंद्र उर्फ निशांत निवासी हडौली भरतपुर राजस्थान व अन्य कई साथी आरोपियों के साथ मिलकर नकली शराब बनाने का अवैध धंधा कर रहा था।
रिमांड के दौरान पुलिस ने आरोपी विकास की निशानदेही पर आरोपी भूपेंद्र उर्फ निशांत को विगत सोमवार को समालखा की सीताराम कॉलोनी से गिरफ्तार कर गहनता से पूछताछ करने के लिए आरोपी भूपेंद्र को मंगलवार को माननीय न्यायालय में पेश कर 3 दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया था। वही रिमांड पर चल रहे आरोपी विकास के कब्जे 20 हजार 500 रूपए बरामद कर रिमांड अवधी पूरी होने पर उसे माननीय न्यायायल में पेश कर जेल भेज दिया था।

सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर फूल कुमार ने बताया कि रिमांड के दौरान आरोपी भूपेंद्र उर्फ निशांत ने पुलिस को बताया कि वह बोतल के ढक्कन व शील जितेंद्र उर्फ जीता निवासी खलीला से खरीदते थे और लेबल असजद अहमद समीर निवासी रतौल बागपत यूपी से खरीदते थे। पुलिस टीम ने आरोपी भूपेंद्र की निशानदेही पर मंगलवार को आरोपी जितेंद्र उर्फ जीता को यूपी के बागपत से काबू कर माननीय न्यायालय में पेश कर उसे 5 दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया और आरोपी असजद को वीरवार देर शाम को दिल्ली से काबू किया। शुक्रवार को आरोपी भपेंद्र उर्फ निशांत की रिमांड अवधी पूरी होने पर उसे माननीय न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। वही आरोपी असजद से गहनता से पूछताछ करने के लिए उसे माननीय न्यायालय में पेश कर 3 दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया। गिरोह में शामिल अन्य आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Comments