Monday, May 18, 2026
Newspaper and Magzine


सनातन धर्म मंदिर मॉडल टाउन पानीपत के प्रधान तरुण गांधी ने  रामलीला मंचन  व दशहरा उत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में श्री राम जी से स्वयं उपस्थित रहने की प्रार्थना की.

By LALIT SHARMA , in RELIGIOUS , at August 27, 2022 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : स्थानीय सनातन धर्म मंदिर मॉडल टाउन पानीपत में आज को बुराई पर अच्छाई के प्रतीक पर्व दशहरे को लेकर एक मीटिंग का आयोजन किया गया. मीटिंग में मंदिर के सेवादारों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया. सभी को उनकी ड्यूटी वितरित की गई ताकि दशहरा पर्व को कुशल बनाया जा सके. इस अवसर पर सनातन धर्म मंदिर के प्रधान तरुण गांधी ने कहा की सन 1952 से यह सभा दशहरा पर्व मनाती आ रही है इस बार भी दशहरा पर्व जोर शोर के साथ बनाया जाएगा. उन्होंने कहा पानीपत में लगभग सौ से डेढ़ सौ हनुमान सभा है जिनको रावण दहन के दिन आमंत्रित किया गया है रावण दहन का समय 5:59 मिनट है तरुण गांधी ने नगर प्रशासन से अपील की है कि वे सड़कों की मरम्मत करवाएं जिससे हनुमान भक्तों एवं श्रद्धालुओं को सुविधा रहे. इस हेतु वे अपनी पूरी टीम के साथ नगर उपायुक्त से एक मीटिंग भी करेंगे . स्मरण रहे 2 साल से कोरोना के कारण मंदिर की रामलीला कमेटी कोई कार्य नहीं कर पा रही थी परंतु इस वर्ष रामलीला जोर शोर के साथ मनाई जाएगी. सन 1962 से यह रामलीला मनाई जा रही है जिससे श्रद्धालुओं में श्रीराम से संबंधित एवं उनके चरित्र से संबंधित सभी घटनाओं पर प्रकाश डाला जाता है एवं ज्यादा से ज्यादा मात्रा में श्रद्धालुओं को श्री राम के चरित्र के बारे बताया जाता है. प्रधान तरुण गांधी ने भक्तों से अपील की है कि वे दशहरे के दिन अनुशासन को बनाए रखें. माताएं एवं बहने किसी प्रकार के आभूषण पहनकर ना आए. अक्सर देखा गया है कि मंदिर सभाओं में मुख्य अतिथि के तौर पर हम किसी ना किसी व्यक्ति को आमंत्रित करते हैं परंतु प्रधान तरुण गांधी ने कहा इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्री राम जी स्वयं उपस्थित रहेंगे. मीटिंग का शुभारंभ श्री हनुमान चालीसा जी के पाठ के साथ किया गया. जिसका सभी भक्तों ने बड़े ही आनंद से सिमरन किया रावण दहन के साथ-साथ झांकियां भी प्रस्तुत की जाएंगी. स्मरण रहे रावण दहन का कार्यक्रम मॉडल टाउन स्थित शिवाजी स्टेडियम में किया जाता है सुरक्षा के लिए 20 वाईफाई सीसीटीवी कैमरो का प्रबंध किया गया है. मीटिंग में मंदिर के प्रधान तरुण गांधी उप प्रधान राजेश्वर गर्ग, उप प्रधान शिव मल्होत्रा, सचिव मनोहर लाल सेतिया, सहसचिव मोहित जग्गा, खजांची कर्णजीत राय सेठ, सतीश मित्तल, जोगिंदर चुघ,अंकुर भामरी,अमनदीप वधवा,मोहित छाबड़ा, मनोज गुप्ता, तरुण सोनी,विनीत,मोहित चोपड़ा,आर्यन लांबा, लक्ष्य लांबा, स्वाति मित्तल, वैभव छाबड़ा, चांद मिगलानी, मोहित तलूजा, ब्रिज नारंग, कुलदीप आदि उपस्थित रहे

Comments