राष्ट्र की एकता, अखण्डता, आपसी प्रेम सद्भाव, खुशहाली एवं सभी की सुख समृद्धि के लिए पानीपत सावन जोत सभा (रजि.) का चार दिवसीय कार्यक्रम
20वाँ पानीपत सावन जोत महोत्सव 15, 18, 19, 20 अगस्त 2023 को।
BOL PANIPAT (11 अगस्त) प्रैस वार्ता में प्रधान राजेश सूरी ने बतलाया माँ गंगा जी की पावन अनुक्म्पा से एवं परम पूज्य परम श्रद्धेय नित्यलीलालीन अनन्त श्री विभूषित श्री मज्ज्गदगुरू रामानन्दाचार्य स्वामी श्री श्री हंसादेवाचार्य जी महाराज के पावन दिव्य आशीर्वाद से एवं परम पूज्य सदगुरूदेव श्री 1008 श्री कान्ता देवी जी महाराज पानीपत, परम पूज्य संत शिरोमणि श्री 1008 स्वामी दयानन्द सरस्वती जी महाराज मुरथल, परम पूज्य श्री रामस्वरूप ब्रह्मचारी जी महाराज हरिद्वार, परम पूज्य संत बाबा राजिन्द्र सिंह जी महाराज इसराना, परम पूज्य श्री 108 श्री वेद प्रकाश जी महाराज पानीपत, परम पूज्य श्री दाऊ जी महाराज पानीपत, परम पूज्य श्री श्री महन्त अरूणदास जी महाराज हरिद्वार, की पावन अध्यक्षता में 20वाँ पानीपत सावन जोत महोत्सव 15 अगस्त 18-19-20 अगस्त 2023 को बड़े ही श्रद्धाभाव एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है जिसमें भारत राष्ट्र की आजादी का पर्व 77वाँ स्वतन्त्रता दिवस के उपलक्ष्य में 15 अगस्त को सायं 7 बजे सालारगंज गेट चौक में एक शाम लाडली जी के नाम सुप्रसिद्ध भजन गायक भैया राहुल चौधरी जी अपनी शानदार प्रस्तुति ‘‘सारे जहां से अच्छा, हिन्दुस्तान हमारा’’ गाकर देंगे। प्रवक्ता चन्द्रभान वर्मा ने आगेे बताते हुए कहा 18 अगस्त को स्वर्गीय श्री हरीश शर्मा जी की याद में रेडक्रॉस सोसायटी पानीपत के सहयोग से रक्तदान शिविर श्री हनुमान मन्दिर, फतेहपुरी चौक, तहसील टाऊन पानीपत में प्रातः 10 बजे से 1 बजे तक होगा। 18 अगस्त को फतेहपुरी चौक तहसील टाऊन में सायं 7 बजे से एक शाम ठाकुर जी के नाम सुप्रसिद्ध भजन गायिका पूजा सखी जी पटियाला वाले अपनी मधुर वाणी में सभी को रिझायेंगे। 19 अगस्त को सायं 4 बजे विशाल सावन जोत शोभायात्रा श्री हिन्दू सत्संग मन्दिर से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई श्री हनुमान मन्दिर फतेहपुरी चौक में मां गंगा जी की आरती वंदन कर विशाल भण्डारे के साथ संपन्न होगी। 20 अगस्त को पावन नगरी हरिद्वार में राष्ट्र के महान संतों एवं महापुरूषों के पावन सान्निध्य में विशाल सावन जोत शोभायात्रा सायं 5 बजे भाटिया भवन से प्रारंभ होकर हर की पौड़ी पर पावन पवित्र पानीपत सावन जोत लोक कल्याण के लिए माँ गंगा जी के पावन पवित्र चरणों में अर्पित की जाएगी। विशाल यात्रा में किशोरी कृपा संकीर्तन परिवार एवं राधे राधे संकीर्तन मण्डल फतेहपुरी चौक पानीपत अपनी सेवायें प्रदान करेंगे। प्रैस वार्ता में प्रधान राजेश सूरी, सोमनाथ वधवा, चन्द्रभान वर्मा, बाबू भाई बरेजा, किशन लाल खट्टर, महेन्द्र गंगावानी, संजय बतरा, गुलशन बजाज, धीरज बरेजा, सोनू सलूजा, सतीश भल्ला प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Comments