Monday, July 20, 2026
Newspaper and Magzine


मांग दिवस की तैयारी व जन समस्याओं को लेकर ब्लाक स्तर ग्रामीणों से व्यापक रूप से सम्पर्क किया जाएगा ।

By LALIT SHARMA , in Politics , at August 27, 2022 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : आज भगत सिंह स्मारक पानीपत में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की पानीपत जिला कौंसिल की मीटिंग कामरेड जमशेद राणा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।इस अवसर पर विशेष रूप से हरियाणा राज्य सचिव कामरेड दरियाव सिंह कश्यप उपस्थित रहे।जिला सचिव पवन कुमार सैनी एडवोकेट ने पिछले काम की रिपोर्ट पर विस्तार से चर्चा की। मीटिंग में पिछले काम की रिपोर्ट पर कामरेड माम चन्द सैनी, सेवा सिंह मलिक, अशोक पवार ,जय भगवान सैनी, प्रदीप जिन्दल, राम रत्न सैनी एडवोकेट, शीश राम, प्रेम सिंह, ओम सिंह, कृष्ण लाल सैनी, जमशेद राणा इत्यादि ने विस्तार से चर्चा की व बहस में हिस्सा लिया। राज्य सचिव कामरेड दरियाव सिंह कश्यप ने अपने सम्बोधन में कहा कि हर वर्ष किसानों की समस्याओं को लेकर अखिल भारतीय किसान सभा राष्ट्रीय स्तर पर 01 सितंबर को देशव्यापी मांग दिवस मनाती रही है इस बार भी आगामी 01 सितंबर 2022 को सभी राज्यों और विभिन्न जिला स्तरों पर कृषि लागत दर घटाने, डीजल, पेट्रोल, पेट्रोलियम उत्पादों के दाम घटाने, किसानों को उस पर सब्सिडी देने, न्यूनतम समर्थन मूल्य, बढती महंगाई पर रोक लगाने, स्वामीनाथन कमीशन की सिफारिशों को लागू करने, संसद में प्रस्तावित बिजली बिल को संपूर्णता में वापस लेने, खेती किसानी के लिए किसानों को निःशुल्क बिजली देने, सरकारी और सहकारी कर्जों को माफ करने, आवारा पशुओं से किसानों की फसलों को बचाने, किसानों पर चल रहे मुकदमों को वापस लेने, लखीमपुर खीरी के किसानों की हत्या के दोषियों को सजा दिए जाने आदि मांगों को लेकर व्यापक स्तर पर मांग दिवस, मशाल जुलूस, जनसभाओं का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने आह्वान किया कि 1 सितंबर को किसान मांग दिवस का आयोजन किया जाए।कामरेड सेवा सिंह मलिक व माम चन्द सैनी ने कहा कि पिछले कई सालों से शहर की सड़कों पर आवारा पशुओं की संख्या बहुत ज्यादा है और सड़कों पर दिन प्रति दिन आवारा पशुओं की वजह से सड़क दुर्घटनाओं में लोगों की जाने जाती है तथा सनोली रोड, उग्राखेडी रोड, पर गहरे गडडो में गन्दा पानी भरने की वजह से जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। राम रत्न सैनी ने कहा कि बेरोजगारी व महंगाई, भ्रष्टाचार की वजह से जनता परेशानी का सामना कर रही है। पवन कुमार सैनी एडवोकेट जिला सचिव ने कहा कि 1 सितंबर 2022 मांग दिवस की तैयारी व जन समस्याओं को लेकर ब्लाक स्तर ग्रामीणों से व्यापक रूप से सम्पर्क किया जाएगा ।

Comments