Monday, September 21, 2026
Newspaper and Magzine


राष्ट्र हित मे वोट करने का संकल्प ले युवा :- दुष्यंत भट्ट

By LALIT SHARMA , in Politics , at January 25, 2024 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य मे एस डी कॉलेज पानीपत मे युवा मोर्चा भाजपा द्वारा आयोजित नव मतदाता सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमे सेकड़ो युवा बच्चों ने हिस्सा लिया। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने युवा नव मतदाताओं को वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया। जिला अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट ने बताया की युवाओं के कारण ही भारत विकास की गति को पकड़ेगा पुरातन समय मे भी युवा श्री कृष्ण ने कंस का वध किया था इसी प्रकार आजादी मे भी युवा भगत सिंह ने अंग्रेजो के खिलाफ मोर्चा खोलकर देश को आज़ादी दिलाने का कार्य किया था। सभी युवा मतदाताओं को देश की उन्नति मे भाग लेने का आग्रह किया। इस अवसर पर विधार्थी परिषद के जिला संयोजक नीरज पाल भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय शर्मा युवा मोर्चा के प्रदेश सोशल मीडिया प्रमुख सुनील कपूर,महेंद्र प्रताप, तुषार खरबंदा,राहुल गाबा,योगेश शर्मा, मंथन शर्मा, जतिन राणा,कुलविंद्र रोड़, लवली सेठी समेत युवा बच्चे एवं भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Comments