Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


केंद्रीय बजट में दिखा विकसित भारत का संकल्प-संजय भाटिया

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE Politics , at February 2, 2024 Tags: , , , , , , ,

-किसान, महिला,युवा और गऱीब का ख़्याल रखा गया: पंवार

-महिपाल ढांडा ने युवाओं के लिए नये रोजग़ार के अवसर पैदा करने वाला बजट बताया।

-औधोगिक विकास को मिलेगी गति-प्रमोद विज।

BOL PANIPAT , 2 फरवरी। करनाल लोकसभा सांसद संजय भाटिया ने केंद्र सरकार द्वारा पेश किया गए अंतरिम बजट का स्वागत करते हुए इसे मध्यम वर्ग और युवाओं के लिए सकारात्मक परिवर्तन लाने वाला बजट बताया है। उन्होंने कहा कि यह बजट विकसित भारत के संकल्प को सिद्ध करने वाला है। इससे युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे।

  उन्होंने कहा कि सभी के लिए आवास सुविधा उपलब्ध करवाने की सोच बजट में दिखाई देती है। पीएम आवास के तहत पाँच साल में दो करोड़ और नये घर बनाये जाएँगे। सरकार द्वारा मध्यम वर्ग के लिए विशेष आवास योजना लाने का यह निर्णय स्वागत योग्य है।

   राज्यसभा सांसद कृष्णलाल पंवार ने कहा कि यह किसान, महिला, गरीब, विकसित भारत को मजबूत करने की गारंटी वाला बजट है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने  प्रधानमंत्री की दूरदर्शिता को दिखाते हुए इस बजट को प्रस्तुत किया है जो आमजन के लिए बहुत बेहतर रहेगा।

पानीपत ग्रामीण विधायक महिपाल ढांडा ने मनरेगा के बजट में की गई वृद्धि को ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार बढऩे के संकेत बताते हुए कहा कि मनरेगा का बजट बढऩे से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मज़बूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि बजट में उच्च शिक्षा के लिए लोन की राशि बढ़ाई गई है, जिससे युवाओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में सहायता मिलेगी।

पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज ने कहा कि इस बजट में उद्योगों के लिए स्टार्ट अप के टैक्स स्लैब में 1 साल की छूट से औद्योगिक विकास को गति मिलेगी और युवा स्वरोजगार के लिए प्रेरित हो सकेंगे।

Comments