विद्या भारती मॉडर्न स्कूल में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया
BOL PANIPAT : विद्या भारती मॉडर्न स्कूल, खादी आश्रम, जी.टी. रोड, पानीपत में विद्यालय की डायरेक्टर निर्मल दत्त की अध्यक्षता में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में 8वीं एवं 10वीं तक के बच्चों ने भाग लिया। बच्चों ने असफलता ही सफलता की पहली सीढ़ी है, महिला सशक्तिकरण, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, मोबाईल फोन वरदान या अभिशाप आदि विषयों पर अपने-2 विचार प्रस्तुत किये। प्रतियोगिता में प्रथम संजना (10वीं कक्षा), द्वितीय सुमन (9वीं कक्षा), तृतीय मनीषा (10वीं कक्षा) रही और डायरेक्टर निर्मल दत्त ने सभी को पुरूस्कृत किया। उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि इन प्रतियोगिताओं का मकसद बच्चों की प्रतिभाओं को निखारना है। उन्होंने कहा कि विषय की गंभीरता को समझना चाहिए और बच्चों को अपनी सीखने की प्रक्रिया शक्ति को बनाए रखना चाहिए। इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थी और समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

Comments