Monday, April 27, 2026
Newspaper and Magzine


चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपी काबू. निशानदेही पर चोरी का सामान खरीदने वाले दो कबाड़ी भी गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at August 30, 2022 Tags: , , , , ,

चोरीशुदा फ्रिज के तीन कंप्रेसर, एक पानी की मोटर, एक बैट्री व 1600 रूपए बरामद

BOL PANIPAT : 30 अगस्त 2022, थाना किला पुलिस की टीम ने अशोक विहार कॉलोनी में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को वीर भवन चौक के पास गिरफ्तार कर निशानदेही पर आरोपियो से चोरी का सामान खरीदने वाले दो कबाड़ियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान सोयाब निवासी अशोक विहार कॉलोनी, सन्नी निवासी बेरी वाली मस्जिद, गुलजार निवासी काबुली बाग मस्जिद व प्रवीन निवासी अशोक विहार कॉलोनी पानीपत के रूप में हुई है।
थाना किला प्रभारी इंस्पेक्टर जाकिर हुसैन ने बताया आरोपी कबाड़ी प्रवीन व गुलजार के कब्जे से चोरीशुदा फ्रिज के तीन कंप्रेसर, एक पानी की मोटर, एक बैट्री व 1600 रूपए बरामद कर गिरफ्तार चारो आरोपियों को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

थाना किला प्रभारी इंस्पेक्टर जाकिर हुसैन ने बताया सोमवार को थाना किला पुलिस की एक टीम गश्त के दौरान बाजार में मौजूद थी। टीम को इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि संदिग्ध किस्म के दो युवक वीर भवन चौक के पास किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिस देकर दोनों आरोपी युवकों को काबू कर पूछताछ की तो उन्होंने अपनी पहचान सोयाब पुत्र शहनवाज निवासी अशोक विहार कॉलोनी व सन्नी पुत्र राधे श्याम निवासी बेरी वाली मस्जिद पानीपत के रूप में बताई। पुलिस टीम ने गहनता से पूछताछ की तो दोनों आरोपियों ने मिलकर 26 अगस्त की रात अशोक विहार कॉलोनी में एक मकान से फ्रिज के तीन कंप्रेसर, पानी की दो मोटर व पिकअप गाड़ी की बैट्री चोरी करने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। पूछताछ में आरोपियो ने चोरीशुदा सामान कुटानी रोड़ पर कबाड़ी की दुकान चलाने वाले गुलजार व प्रवीन को 1600 रूपए में बेचने बारे स्वीकारा। पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों की निशानदेही पर आरोपी कबाड़ी गुलजार व प्रवीन को गिरफ्तार कर कब्जे से चोरीशुदा फ्रिज के तीन कंप्रेसर, पानी की एक मोटर व पिकअप गाड़ी की एक बैट्री बरामद की गई।

थाना किला में हनुमान कॉलोनी निवासी कन्हैया की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है

थाना किला में हनुमान कॉलोनी निवासी कन्हैया पुत्र मक्खन सिंह ने शिकायत देकर बताया था कि उसका एक मकान हनुमान कॉलोनी में व दूसरा अशोक विहार कॉलोनी में है। 26 अगस्त की साय उसने अशोक विहार वाले मकान में बलेरो पिकअप गाड़ी खड़ी की थी। 27 अगस्त की सुबह मकान पर जाकर देखा तो पानी की दो मोटर, फ्रिज के तीन कंप्रेसर व गाड़ी की बैट्री नही मिली। अज्ञात चोर रात के समय उक्त सामान चोरी कर ले गए। कन्हैया की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ थाना किला में आईपीसी की धारा 457,380 के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने आरोपियों की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments