Sunday, September 27, 2026
Newspaper and Magzine


बाइक चोरी करने वाले तीन नाबालिग गिरफ्तार, चोरी की 4 बाइक बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at September 27, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 27 सितंबर। एंटी व्हीकल थेप्ट पुलिस टीम ने गश्त के दौरान मिली गुप्त सूचना पर दबिश देकर तीन नाबालिग आरोपियों को चोरी की बाइक सहित काबू किया है। आरोपियों से पूछताछ में बाइक चोरी की चार वारदातों को खुलासा हुआ है।

एंटी व्हीकल थेप्ट इंचार्ज सब इंस्पेक्टर राकेश ने बताया कि उनकी टीम शनिवार सुबह करीब 11:30 बजे गश्त के दौरान बरसत रोड पर थी। इसी दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली कि तीन संदिगध युवक बरसत रोड पर नूरवाला अड्डा के पास एक स्पलेंडर बाइक लेकर खड़े है। बाइक चोरी की होने की संभावना है। पुलिस टीम ने सूचना को पुख्ता मानते हुए मौके पर दबिश देकर तीनों युवकों को काबू किया। पूछताछ में तीनों की पहचान नाबालिग के रूप में हुई। बाइक के कागजात मांगने पर तीनों बहाने बाजी करने लगे। डिटेन करने पर आरोपियों ने उक्त स्पलेंडर बाइक 16 सितंबर की रात ग्रीन पार्क के नजदीक एक घर के बाहर से चोरी करना स्वीकारा। बाइक चोरी की वारदात बारे थाना तहसील कैंप में संजय पुत्र जोगेंद्र निवासी ग्रीन पार्क की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।
डिटेन के दौरान पूछताछ में आरोपियों से पानीपत व करनाल की बाइक चोरी की तीन अन्य वारदातों का खुलासा हुआ। आरोपियों ने चोरी की उक्त बाइक बरसत रोड पर गंदा नाला के पास झाड़ियों में छुपाकर खड़ी की हुई थी। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की तीनों बाइक बरामद कर कब्जे में ली गई।

शौक पूरा करने के लिए चुराते थे बाइक, पेट्रोल खत्म होते ही छुपा कर खड़ी करे देते थे:

पूछताछ में नाबालिग आरोपियों से खुलासा हुआ उन तीनों को बाइक चलाने का शौक है। उनके पास खुद की बाइक नहीं थी, और उनके अन्य दोस्तों के पास बाइक थी। तीनों आरोपी बाइक चोरी कर दो तीन दिन चलाने के बाद पेट्रोल खत्म होने पर बरसत रोड पर गंदा नाला के पास झाड़ियों में खड़ी कर देते थे।

गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से चोरी की 4 बाइक बरामद कर पुलिस ने तीनों नाबालिग आरोपियों शनिवार को जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया जहा से उन्हें बाल सुधार गृह अंबाला भेज दिया गया।

बाइक चोरी की निम्न वारदातों को खुलासा हुआ:

करीब 10 दिन पहले तहसील कैंप के राम नगर से एक होंडा साइन बाइक चोरी की।

16 सितंबर की रात ग्रीन पार्क के पास घर के बाहर से संजय पुत्र जोगेंद्र निवासी ग्रीन पार्क की स्पलेंडर बाइक चोरी की। थाना तहसील कैंप में संजय की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।

19 सितंबर को ग्रीन पार्क के गेट के सामने से लविश पुत्र संदीप निवासी इंसार बाजार की स्पलेंडर बाइक चोरी की। थाना तहसील कैंप में लविश की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।

करीब 10 दिन पहले करनाल में नमस्ते चौक के पास से एक प्लेटिना बाइक चोरी की।

Comments


Leave a Reply