मुख्यमंत्री 4 को जिले की 47 करोड़ की परियोजनाएं जनता को करेंगे समर्पित
BOL PANIPAT , 2 सितंबर। उपायुक्त सुशील सारवान ने बताया कि 4 सितंबर रविवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल डॉ मंगल सैन सभागार, करनाल से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से 47 करोड़ 77 लाख की लागत से तैयार बिजली की 10 परियोजनाओं व समालखा में बनाई गई एक छोटी मृदा परीक्षण प्रयोगशाला का उद्घाटन करेंगे। इन परियोजनाओं से जिले की जनता को बिजली व कृषि संबंधी फायदे होंगे।
उपायुक्त सुशील सारवान ने बताया इन परियोजनाओं में उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के तहत 33 केवी क्षमता के 9 सब स्टेशन बनाये गये हैं जिन पर 47 करेाड़ की अनुमानित लागत आई है। उपायुक्त ने विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि 12 करोड़ की लागत से 33 केवी जीआईएस सब स्टेशन(गैस संचालित )अनाज मंडी पानीपत और 4 करोड़ 94 लाख की लागत से तैयार 33 केवी सब स्टेशन गोहाना रोड, पानीपत शामिल हैं।
उपायुक्त ने बताया कि इनके अतिरिक्त 4 करोड़ 25 लाख की लागत से 33 केवी सब स्टेशन गांव बुआना लाखू व 3 करोड़ 74 लाख की लागत से तैयार 33 केवी सब स्टेशन गांव अटावला, 4 करोड़ 43 रुपये की लागत से तैयार 33 केवी सब स्टेशन अलुपूर नैन, 4 करोड़ 86 लाख रुपये की लागत से तैयार 33 केवी सब स्टेशन न्यू बोहली, 4 करोड़ 7 लाख की लागत से तैयार 33 केवी सब स्टेशन बरसत रोड, पानीपत तैयार किये गये हैं।
उपायुक्त ने बताया कि 4 करोड़ 46 रुपये की लागत से तैयार 33 केवी सब स्टेशन पसीना कलां, 4 करोड़ 97 लाख रुपये की लागत से तैयार सब स्टेशन गढ़ी भल्लौर बनकर तैयार हैं जिनका मुख्यमंत्री रविवार को उद्घाटन करेंगे। उपायुक्त ने बताया कि इन बिजली सब सटेशनों के संचालन के बाद बिजली की समस्या लगभग समाप्त हो जायेगी।
उपायुक्त सुशील सारवान ने बताया कि इसी कड़ी में समालखा में 5 लाख 50 हजार की राशि से निर्मित छोटी मृदा परीक्षण प्रयोगशाला का उदघाटन कर जनता को समर्पित करेंगे। यह मृदा परीक्षण प्रयोगशाला किसानों के लिए वरदान साबित होगी।

Comments