कण्डम सामान की नीलामी आगामी 14 सितम्बर-2022 को
BOL PANIPAT , 2 सितम्बर। जिला सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारी कुलदीप बांगड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यालय पानीपत व उपमण्डल कार्यालय समालखा में रखे हुए सूचना केन्द्र के स्टोर के कण्डम सामान की नीलामी आगामी 14 सितम्बर-2022 को लघु सचिवालय पानीपत में डीआईपीआरओ कार्यालय के कमरा नम्बर 413 में होगी। इच्छुक बोलीदाता 14 सितम्बर को प्रात: 11 बजे नीलामी में भाग ले सकते हैं। नीलामी के बाद सफल बोलीदाता को एक मुश्त राशि मौके पर ही जमा करवानी होगी। कण्डम सामान को सफल बोलीदाता को उसी समय सुपुर्द कर दिया जाएगा।

Comments