Sunday, July 19, 2026
Newspaper and Magzine


लोक गीतों से प्रचार में जुटी भजन ड्रामा पार्टियां

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at July 12, 2024 Tags: , , ,

-सरकारी योजनाओं व नीतियों के अलावा सामाजिक विषयों पर जागरूक कर रही पार्टिया: डीआईपीआरओ।

-सूचना जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग हरियाणा की ओर से चलाया जा रहा है विशेष प्रचार अभियान

BOL PANIPAT : 12 जुलाई। सूचना, जनसंपर्क, भाषा और संस्कृति विभाग की भजन और ड्रामा पार्टियां विशेष प्रचार अभियान में जुटी हुई हैं। गांव-गांव जाकर पार्टियां सरकारी योजनाओं के अलावा सामाजिक विषयों पर आमजन को जागरूक कर रही हैं। डीआईपीआरओ ने बताया कि सभी प्रचार टीमों को सरकारी योजनाओं के बारे में अधिक से अधिक जानकारी देने के निर्देश दिए गए हैं ताकि सरकारी योजनाओं के प्रति समाज का प्रत्येक व्यक्ति जागरूक हो और उनका फायदा उठाने में सक्षम बने। उन्होंने बताया कि प्रचार पार्टियां सरकारी योजनाओं के साथ-साथ सामाजिक विषयों पर भी आमजन को जागरूक कर रही है। प्रदेश की विशेषताओं पर आधारित कई गीतों का निर्माण भजन पार्टियों द्वारा किया गया है जिससे प्रदेश की सांस्कृतिक खूबियों से जन-जन को वाकिफ करवाने का कार्य कर रहीं हैं।
उन्होंने बताया कि वीरवार को भजन पार्टी द्वारा भादड़ गांव और थिएटर आर्ट ग्रुप ड्रामा पार्टी ने बाबरपुर गांव में प्रचार अभियान चलाया। उन्होंने बताया कि जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों को प्रचार पार्टियां कवर करेंगी और प्रचार अभियान पूरे जुलाई माह तक चलेगा। उन्होंने बताया कि जिले में प्रचार अभियान प्रभावी तरीके से चल रहा है व प्रचार पार्टियों की निरंतर मॉनिटरिंग की जा रही है।

Comments