उपायुक्त ने सचिवालय परिसर में किया पौधारोपण
BOL PANIPAT, 01 जुलाई। उपायुक्त डॉक्टर वीरेंद्र कुमार दहिया ने जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ शनिवार को जिला सचिवालय कॉम्प्लेक्स में पौधारोपण किया। इस दौरान लगभग 250 पौधे लगाए गए। उपायुक्त ने इस दौरान आम और जामुन के पौधे लगाए।
इस अवसर पर उपायुक्त डॉक्टर वीरेंद्र कुमार दहिया ने वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि बारिश के इस मौसम में जिले में पौधारोपण का लक्ष्य से भी अधिक पौधे लगाने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए लगातार पौधारोपण करना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि हम जितना अधिक पौधे लगाएंगे पर्यावरण उतना ही स्वच्छ रहेगा। उन्होंने कहा कि आज लगाए गए ये फलदार पौधे आने वाली पीढ़ी को फल देंगे। उन्होंने कहा कि हम पर्यावरण के प्रति जितना सचेत रहेंगे, उतना ही आने वाली पीढ़ी को हम स्वच्छ पर्यावरण दे सकेंगे। इस अवसर पर सीईओ जिला परिषद विवेक चौधरी, एसडीएम पानीपत वीरेंद्र ढुल, एसडीएम समालखा अमित कुमार और वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Comments