Thursday, April 30, 2026
Newspaper and Magzine


बिजली सरचार्ज माफी योजना से जिले के हजारों लोगों को मिलेगा लाभ: छिक्कारा

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at September 5, 2022 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT , 5 सितंबर। बिजली विभाग के एस.ई. धर्मवीर छिक्कारा ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा बिजली सरचार्ज माफी योजना-2022 की घोषणा से जिले के हजारों लोगों को लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि ऐसे बिजली उपभोक्ता जो किन्ही कारणों से समय पर बिजली का बिल नही भर सकें। ऐसे उपभोक्ताओं को प्रदेश सरकार ने राहत देते हुए बिजली सरचार्ज माफी योजना-2022 की घोषणा की है। जिसके तहत ऐसे उपभोक्ता अपनी बकाया मूल राशि का भुगतान एक मुश्त या तीन किस्तों में कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि यह योजना उन घरेलू, सरकारी, कृषि और अन्य डिफॉल्ट बिजली उपभोक्ताओं पर लागू होगी, जो 31 दिसम्बर 2021 को और उसके बाद भी डिफॉल्टर चल रहे हैं। इसके अलावा जिन उपभोक्ताओं के बिल विवाद के मामले किसी भी न्यायिक फोरम में चल रहे हैं, यदि वे मामला वापिस ले लेते हैं तो वे भी इस योजना का लाभ उठा सकेंगे। उन्होंने बताया कि यह योजना केवल तीन महीने के लिए लागू होगी।
प्रदेश सरकार द्वारा घरेलु उपभोक्ताओं के लिए योजना की घोषणा के बारे में एस.ई. धर्मवीर छिक्कारा ने बताया कि यदि ऐसे उपभोक्ता अपनी मूल राशि का भुगतान एक मुश्त करते हैं तो उन्हें मूल राशि पर 5 प्रतिशत अतिरिक्त छूट भी दी जाएगी। फ्रीज किए गए सरचार्ज की माफी 6 बिलों के नियमित भुगतान के साथ किस्तों में की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकारी बिजली कनेक्शन सहित सभी अन्य उपभोक्ता वर्गो के लिए विलम्ब भुगतान सरचार्ज की 10 प्रतिशत वार्षिक की साधारण दर से पुन: गणना की जाएगी।

Comments