Thursday, April 16, 2026
Newspaper and Magzine


पानीपत ग्रामीण और पानीपत शहरी विधानसभा की पोलिंग पार्टियों को दिया गया प्रशिक्षण।

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at May 16, 2024 Tags: , , ,

चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की कोताही न बरतें, पोलिंग पार्टियों को मूलभूत सुविधाएं प्रदान करेगा जिला प्रशासन: डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी।

बिना संकोच के पीठासीन अधिकारी जिला निर्वाचन अधिकारी से कर सकते हैं संपर्क।

BOL PANIPAT , 16 मई। सामान्य पर्यवेक्षक की रविन्द्रन की उपस्थिति में वीरवार को आर्य कॉलेज के खेल के मैदान और आर्य गल्र्स पब्लिक स्कूल में पानीपत ग्रामीण और पानीपत शहरी विधानसभा की पोलिंग पार्टियों को प्रशिक्षण दिया गया।
        प्रशिक्षण कार्यक्रम में बोलते हुए उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉक्टर वीरेंद्र कुमार दहिया में सभी पोलिंग पार्टियों को आश्वस्त किया कि सभी मतदान केदो पर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएगी और संबंधित पीठासीन अधिकारी को यह सुनिश्चित करना होगा कि मतदान केंद्र के अंदर कोई भी अनाधिकृत व्यक्ति प्रवेश न करें। उन्होंने प्रशिक्षण पाने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों से कहा कि चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की कोताही न बरतें। पूरी निष्ठा, ईमानदारी से चुनाव प्रक्रिया को संपन्न करायें। उन्होंने कहा कि इस बार हर बूथ पर सीसीटीवी कैमरे लगाये जायेंगे। मुख्यालय पर बैठे अधिकारियों की भी हर बूथ पर कैमरे के माध्यम से नजर रहेगी। आयोग की ओर से पहली बार वेब कास्टिंग की व्यवस्था की गई है।

प्रशिक्षण के दौरान ट्रेनिंग ऑफिसर जिला परिषद के कार्यकारी अधिकारी गौरव कुमार और नगर निगम के संयुक्त आयुक्त नरेंद्र पाल मलिक ने विस्तार से पोलिंग प्रक्रिया को समझाया। इस दौरान एसडीएम मनदीप कुमार भी मौजूद रहे।  
एसडीएम मनदीप कुमार ने बताया कि मॉक पोल की यह प्रक्रिया मतदान आरंभ होने से पहले यानी सुबह 5.30 बजे दो पोलिंग एजेंट्स की मौजूदगी में शुरू की जानी चाहिये। यदि किसी कारणवश पोलिंग एजेंट मौजूद नहीं है तो 15 मिनट इंतजार के बाद एक एजेंट की मौजूदगी में प्रक्रिया आरंभ करें। यदि एक भी एजेंट उपस्थित न हो तो सुपरवाइज/सेक्टर ऑफिसर की मौजूदगी में, अगर ये भी उपलब्ध न हों तो पूरी टीम मिलकर मॉक पोल की प्रक्रिया को पूरा करे।  वीवीपैट से पर्चियां निकालकर उनका सीयू से मिलान करें। मतदान की प्रक्रिया निर्धारित समय पर आरंभ करें।

Comments